Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

यूपी विधानसभा चुनाव को ले बिहार में भी सजाए जा रहे मोहरे- लालू निभाएंगे मुलायम से रिश्तेदारी, JDU को BJP से आस

Whats App

पटना। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Up Vidhan Sabha Chunav 2022) का असर बिहार में भी दिख रहा है। अब तारीखों की घोषणा के बाद सारे दलों की सक्रियता बढ़ गई है। तैयारी और दावेदारी का अंतिम चरण में प्रवेश हो गया है। मोहरे सजाए जाने लगे हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की आस भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर टिकी है। मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पहले से ही यूपी में कार्यालय खोलकर सक्रिय है। इसका असर बिहार में बीजेपी के साथ वीआइपी के गठबंधन की राजनीति पर भी पड़ रहा है। जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) भी सक्रिय हो गए हैं। मांझी और मुकेश सहनी की कई राउंड की बैठकें हो चुकी हैैं। चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी बिहार से बाहर मौके की तलाश में जुटे हैैं। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad yadav) रिश्तेदारी निभाने जा रहे हैं। उनके उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिना शर्त समाजवादी पार्टी (SP) को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

जेडीयू को बीजेपी से उम्मीद, बातचीत जारी

सबसे पहले बिहार में सत्तारूढ़ दो बड़े दल बीजेपी और जेडीयू की बात। दोनों में अभी कुछ भी साफ नहीं है। जेडीयू की उम्मीद भरी निगाहें लगी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का दावा है कि बीजेपी से सकारात्मक बातचीत चल रही है। हालांकि, अब दोनों दलों के पास ज्यादा समय नहीं है।

Whats App

मांझी का सहारा लेने की कोशिश में मुकेश

मुकेश सहनी अति सक्रियता दिखा रहे हैं। मल्लाहों की आबादी वाली 165 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं। अति पिछड़ों को एकजुट करने के बहाने वे बीजेपी पर दबाव बनाने में जुटे हैं। कामयाब होते नहीं दिख रहे हैं। उल्टा असर ही हुआ है। इसी बीच बिहार में उनके कुल चार में से एक विधायक के असमय निधन के कारण बोचहां सीट खाली हो गई है, जिसे बीजेपी देने के मूड में नहीं है। बीजेपी सांसद अजय निषाद ने गठबंधन की परवाह किए बिना अपनों के लिए दावेदारी बढ़ा दी है। रिश्ता बेहद तल्ख हो चुका है। अंजाम की प्रतीक्षा है। बीजेपी से खटपट बढ़ता देख मुकेश सहनी ने जीतनराम मांझी का भी सहारा लेने का प्रयास किया है। प्रचारित किया जा रहा है कि दोनों मिलकर लड़ेंगे।

यूपी में प्रत्याशी देने की तैयारी में चिराग

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के दौरान बीजेपी व जेडीयू गठबंधन से असंबद्ध होकर चिराग पासवान ने यूपी की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी की बात कर रहे हैं। खरमास के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी करने का दावा कर रहे हैं। संभावना वाली सीटों की तलाश की जवाबदेही पार्टी की प्रदेश इकाई (यूपी) को दी गई है।

यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ आरजेडी

आरजेडी ने समाजवादी पार्टी काे बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी है। आरजेडी यूपी में अखिलेश यादव को मुख्‍यमंत्री बनते देखना चाहता है।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374