Breaking
अक्षय बम द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेसी जगह-जगह जाकर कर रहे नोटा को वोट देने की अपील... कार चालक ने एक्टिवा सवार को कुचला, घटना CCTV में कैद कटनी के खिरहनी ओवर ब्रिज पर चलती कार में अचानक लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान... कांग्रेस प्रत्याशी के होटल पर CRPF और पुलिस की दबिश, बोले- हार के डर से बौखलाई भाजपा, मुझे दबाने की ... मुरुम के गड्ढे में भरा था पानी, नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत जीतू पटवारी के विवादित बयान को भाजपा नेताओं ने बताया महिलाओं का अपमान, इंदौर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस... शिवराज की सभा में अचानक क्यों आग बबूला हो गए विधायक सुरेंद्र पटवा, अफसर को दे डाली धमकी.. छत्तीसगढ़: BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी? कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है...

बिहार सहित इन प्रदेशों में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Whats App

नई दिल्ली। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड़ को बारिश ने ओर बढ़ा दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश की आशंका जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 जनवरी के बाद से उत्तर भारत में ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने 11 से 13 जनवरी तक भारत के पूर्वी क्षेत्रों में बारिश और घने कोहरे की चेतावनी दी है।

आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार, जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है, उससे देश के मध्य और पूर्वी भाग खासकर ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार को भारी वर्षा और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में लगातार हो रही बारिश थोड़ी कम हुई है।  बारिश के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले 3 से 4 दिनों में शीतलहर के आसार हैं इसी के ही साथ उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इसी के ही साथ राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में चल रही तेज बारिश कमजोर पड़ जाएगी।

Whats App

ओडिशा की बात करें तो मौसम विभाग ने यहां 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां 11 जनवरी को ओलावृष्टि होगी। आपको बता दें कि IMD के ऑरेंज अलर्ट में ‘बेहद खराब मौसम’ की चेतावनी दी गई है। इससे सड़क और रेल मार्ग के बंद होने और बिजली आपूर्ति में रुकावट होने की भी संभावना है।

इन तीन राज्यों में येलो अलर्ट

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में विभाग ने 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट गंभीर रूप से खराब मौसम का संकेत देता है। इस अलर्ट के अनुसार, मौसम और भी खराब हो सकता है, जिससे सामान्य गतिविधियों में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

दिल्ली में आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

वहीं दिल्ली में बारिश में कमी आएगी और आने वाले दिनों बारिश नहीं होगी। क्योंकि आगे कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान लगाया है। रविवार को दिल्ली में बारिश की वजह से सुबह मौसम ठंडा रहा। शाम को शीतलहर चलने पर ठंड बढ़ी। दिनभर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।

अक्षय बम द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेसी जगह-जगह जाकर कर रहे नोटा को वोट देने की अपील…     |     कार चालक ने एक्टिवा सवार को कुचला, घटना CCTV में कैद     |     कटनी के खिरहनी ओवर ब्रिज पर चलती कार में अचानक लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान…     |     कांग्रेस प्रत्याशी के होटल पर CRPF और पुलिस की दबिश, बोले- हार के डर से बौखलाई भाजपा, मुझे दबाने की कर रही कोशिश     |     मुरुम के गड्ढे में भरा था पानी, नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत     |     जीतू पटवारी के विवादित बयान को भाजपा नेताओं ने बताया महिलाओं का अपमान, इंदौर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस..     |     शिवराज की सभा में अचानक क्यों आग बबूला हो गए विधायक सुरेंद्र पटवा, अफसर को दे डाली धमकी..     |     छत्तीसगढ़: BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल     |     पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी?     |     कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है आपकी कुर्सी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374