Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

PM मोदी का साहिबजादों की याद में ‘वीर बाल दिवस’ मनाने का फैसला काबिले तारीफ: बाबा हरनाम सिंह खालसा

Whats App

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह  के शहीदी को समर्पित 26 दिसम्बर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित करने पर दमदमी टकसाल के मुखिया और संत समाज के अध्यक्ष संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा की प्रतिक्रिया सामने आई है। ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने  कहा कि ऐसा करके प्रधानमंत्री ने 10वें पातशाह के साहिबजादों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने  भारत में 26 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और इसे ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने के लिए लिए गए निर्णय की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। GCBD बेलापुर, नई मुंबई में दशमेश पिता के अवतार दिवस पर बोलते हुए दमदमी टकसाल के प्रमुख ने कहा कि 325 वर्षों में भारत सरकार ने साहिबजादा की शहादत को श्रद्धांजलि देने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन प्रधानमंत्री ने  यह निर्णय लेकर जहां अपना कर्तव्य  पूरा किया  वहीं चार साहिबजादों द्वारा हिंदू धर्म की रक्षा और गुरसिखी की खातिर दिए बलिदान, माता गुजर कौर और सिख पंथ की ऐतिहासिक भूमिका से अवगत कराने के लिए एक महान प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि मेरे सतगुरुओं के लाल की याद में इस दिन को समर्पित करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने  भारत के लोगों को उनके बलिदान और शहादत को याद करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कदम से देश का गौरव बढ़ा है और सिखों की पहचान विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी पंथ के लिए अच्छे काम करता है, उसकी आलोचना नहीं,  प्रोत्साहित किया और सराहा जाना चाहिए।

उन्होंने इस संबंध में सतगुरु से सीखने की आवश्यकता पर बल दिया। शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों की याद में 26 दिसंबर को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाने की मोदी की घोषणा का स्वागत किया। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के महासचिव मंजीत सिंह भोमा ने भी श्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना की है।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374