इस बार फैंस के लिए बिग बॉस 13 में बहुत कुछ खास होने वाला है, क्योंकि उन्हें इस बार मनोरंजन का डब्ल डोज देखने को मिलेगा। यही नही बल्कि इस बार शो में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं। शो के थीम और कॉन्सेप्ट को लेकर भी कड़ी मेहनत की गई है। इसी के साथ बिग बॉस को लेकर एक और नई खबर सामने आ रही है।
बता दें कि, खबरें हैं कि इस बार ओरिजिनल बिग बॉस वॉइस के साथ एक फीमेल बिग बॉस वॉइस को शो में इंट्रोड्यूस किया जाएगा। ऐसा बिग बॉस के इतिहास में पहली बार होगा जब फीमेल बिग बॉस की आवाज दर्शकों को सुनने को मिलेगी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरिजिनल बिग बॉस की आवाज बने अतुल कपूर को एक लेडी ज्वॉइन करेंगी। कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस मेल और फीमेल दोनों ही वॉइस में इंस्ट्रक्शन मिलेंगे, कई रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि फीमेल बिग बॉस वॉइस कंटेस्टेंट्स को कमांड देगी। खैर अभी इस पर ऑफिशियली कोई बयान नहीं आया है।
दूसरी तरफ खबरें हैं कि, सलमान खान के साथ एक-फीमेल होस्ट भी बिग बॉस में नजर आएंगी। अब ये कौन होंगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, खैर पिछले सीजन में भी दावा किया गया था कि सलमान खान के साथ एक फीमेल को-होस्ट भी होंगी। जिसके लिए कटरीना कैफ का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर था, लेकिन ये सभी खबरें महज अफवाह निकलीं। सीजन 13 शुरू होने से पहले भी कई सारे दावे किए जा रहे हैं, बिग बॉस फैनक्लब अकाउंट्स पर शो से जुड़ी नई अपडेट्स रोजाना सामने आ रही है। अब देखना होगा इन खबरों में से कितना सच निकलता है, सीजन 13 के 29 सितंबर से शुरू होने की चर्चा है।