Breaking
बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में... फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया... इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर? चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर? WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान

यूपी चुनाव को लेकर लालू की बेटी का नारा- कमल रखो नुमाइश में; अखिलेश रहेंगे बाइस में, ट्राई करो सत्‍ताइस में

Whats App

पटना। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में इलेक्शन होने हैं। उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) की साइकिल को बिहार के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की लालटेन का साथ मिला है। पहले चरण के मतदान से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या सक्रिय हो गई हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए रोहिणी ने अखिलेश यादव को यूपी का भविष्य बताया है। उन्होंने कहा है कि 2022 में सपा की सरकार आना तय है।

jagran

माइक्रो ब्लागिंग साइट पर रोहिणी सक्रिय

पूर्व मुख्यमंत्री लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्या ट्विटर पर काफी संक्रिय रहती हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर सवाल आए या फिर भाई तेजस्वी पर हमला हो, रोहिणी माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर से तीर छोड़ने शुरू कर देती हैं। अब रोहिणी की नजर उत्तर प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसको लेकर उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया। रोहिणी ने लिखा, कमल रखो नुमाइश में, अखिलेश रहेंगे बाइस में, ट्राई करो सत्ताइस में। लालू की बेटी के इस ट्वीट पर कमेंट भी किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, खूब कहा दीदी, 2027 नहीं अब सत्ताइस साल बाद कहिए।

यूपी में विधानसभा की 403 सीटों के लिए होने हैं चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए दस फरवरी को पहले चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, तीन मार्च, और सात मार्च को मतदान होंगे। दस मार्च को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। डोर टू डोर कैंपेन के लिए केवल पांच लोगों को ही इजाजत दी गई है। वहीं केवल प्रत्याशी ही वर्चअल रैली कर सकेंगे।

बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश-गोल्ड जब्त     |     फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश     |     दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP     |     कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर     |     इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने     |     ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?     |     चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?     |     WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा     |     आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर     |     गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374