Breaking
बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में... फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया... इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर? चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर? WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान

पिछले तीन साल में टेस्ट में महज पांच छक्के लगा पाए हैं विराट कोहली, उमेश यादव का रिकार्ड उनसे बेहतर

Whats App

नई दिल्ली। टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ समय से खामोश है। वह उस तरह से बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। केपटाउन में खेले जा रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उन्होंने 28वां पचासा लगाया। इस दौरान वह एक बार फिर शतक से चूक गए। उन्होंने 79 रनों की पारी में 201 गेंद खेली, लेकिन उनमें से 89 गेंदों को उन्होंने छोड़ा। इस दौरान उन्होंने एक छक्का और 12 चौक्के लगाए। उन्होंने दिसंबर 2018 के बाद पहली बार विदेश में टेस्ट मैच के दौरान छक्का लगाया। पिछले तीन सालों में उन्होंने टेस्ट में केवल पांच छक्के लगाए हैं। उनसे ज्यादा छक्के टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने लगाए हैं।

पिछले तीन साल में टेस्ट में 5 छक्के

विराट कोहली ने पिछले तीन साल में टेस्ट में 5 छक्के लगाए हैं। इस दौरान कोहली ने 2600 से ज्यादा गेंदों का सामना किया है। उनसे ज्यादा छक्के इस अंतराल में गेंदबाज उमेश यादव ने लगाए हैं। उमेश ने इस दौरान 169 गेंद का सामना करके 11 छक्के लगाए हैं। इसक अलावा रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल और रिषभ पंत पिछले तीन साल में क्रमश: 31, 25 और 18 छक्के जड़े हैं। 99वां टेस्ट खेल रहे कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कप्तान के तौर पर 99वीं बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।

Whats App

दो साल से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं

विराट कोहली दो साल से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। इस दौरान उन्होंने 26 टेस्ट पारियां खेली हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 61 पारियां खेली हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने अभी तक 70 शतक लगा चुके हैं। टेस्ट में उन्होंने 27 और वनडे में 43 शतक लगाए हैं। आखिरी बार उन्होंने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट के दौरान शतक जड़ा था। इसके बाद से शतक का इंतजार जारी है।पिछले तीन साल में टेस्ट में महज पांच छक्के लगा पाए हैं विराट कोहली, उमेश यादव का रिकार्ड उनसे बेहतर

बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश-गोल्ड जब्त     |     फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश     |     दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP     |     कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर     |     इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने     |     ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?     |     चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?     |     WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा     |     आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर     |     गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374