Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञानी अब किसान मंच के वाट्सएप पर किसानों की फसल समस्या का करेंगे निदान

Whats App

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञानियों ने अब वाट्सएप पर किसानों की समस्याओं को निरंतर सुनने का फैसला लिया है। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निदान और समाधान के लिए विश्वविद्यालय और कालेजों के कृषि विज्ञान केंद्र के जरिए वैज्ञानिक किसान मंच वाट्सएप ग्रुप संचालित किया जाएगा। इसमें हर शनिवार को ई- किसान चौपाल भी आनलाइन लगाया जाएगा।

ग्रुप में 200 किसानों को जोड़ा जाएगा

किसान मंच के वाट्सएप ग्रुप में 150 से 200 हितग्राही किसानों को जोड़ा जाएगा। इसमें कम से कम 20 आश्रित ग्रामों के किसानों को शामिल किया जाएगा, जहां वे अपनी कृषि संबंधित समस्याओं का कृषि वैज्ञानियों द्वारा उचित समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इस वाट्सएप समूह में मौसम के अनुरूप कृषि कार्यों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि किसानों को सही समय पर उचित सलाह नहीं मिल पाने के कारण भी उनकी फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में कृषि विश्वविद्यालय की ओर से किसानों के हित में लिए गए इस फैसले का परिणाम बेहतर हो सकता है और किसानों को अनुमानित नुकसान से बचाया जा सकता है। जिससे किसानों को मौसम की मार से कम से कम नुकसान उठाना पड़े।

Whats App

ई-किसान चौपाल की होगी अहम भूमिका: डा. एसएस सेंगर

इस कार्यक्रम में किसान आनलाइन जुड़कर अपनी फसलों एवं खेती-बाड़ी की अन्य समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एसएस सेंगर ने बताया कि है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में राज्य के किसानों की खेती-किसानी से संबंधित समस्याओं के निदान एवं समाधान में वैज्ञानिक किसान मंच वाट्सएप गु्रप तथा ई-किसान चौपाल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374