Breaking
दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज ... कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की हुई मौत

Whats App

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। तीनों ही मृतक महिलाएं हैं। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीजापुर से जगदलपुर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घायलों में कार चालक की हालत गंभीर है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, बीजापुर निवासी सात लोग, धीरज दुर्गम (30), संदीप दुर्गम, विराज दुर्गम, प्रिया दुर्गम, निकिता कावडे (19), नीला दुर्गम (53) और गुरुअम्मा झाड़ी (55) सभी लोग स्कार्पियो से जगदलपुर आ रहे थे।

इनको तक्षशिला में एक शादी समारोह में शामिल होना था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे किलेपाल नंबर 3 के पास पहुंचे थे कि चालक धीरज दुर्गम ने नियंत्रण खो दिया।इसके चलते वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में निकिता, नीला और गुरु अम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को किलेपाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे का पता चलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। शादी के घर में गम का माहौल छाया है।

 

दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज तिवारी     |     कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार     |     आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया     |     राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा     |     बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता     |     हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374