Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

भीम आर्मी के चंद्रशेखर का भी सपा के साथ गठबंधन का एलान, बोले- भाजपा को हराना लक्ष्य

Whats App

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले ही विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। लखनऊ में शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य व धर्म सिंह सैनी के छह विधायकों के साथ सपा में शामिल होने से पहले भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शुक्रवार को दूसरी भेंट के बाद भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने बड़ी घोषणा कर दी। चंद्रशेखर ने कहा कि हमने भी इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। हम इस गठबंधन के बाद अब भाजपा को हराएंगे। जल्दी ही अखिलेश यादव के साथ मिलकर सीटें भी तय कर लेंगे। समाजवादी पार्टी के साथ भीम आर्मी का गठबंधन हो गया है।

चंद्रशेखर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलित वर्ग में बड़ी पकड़ रखते हैं। युवा नेता के रूप में विख्यात चंद्रशेखर लखनऊ से लेकर मेरठ तथा सहारनपुर में काफी एक्टिव हैं। वह कांग्रेस के साथ भी सम्पर्क में थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी के साथ उनकी गठबंधन की बात काफी समय से चल रही थी। उनका सपा के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा है। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में पिछड़े वर्ग के बड़े चेहरे तो हैं, लेकिन दलित वर्ग के बड़े चेहरे की कमी को चंद्रशेखर की पार्टी के गठबंधन ने पूरा कर दिया है। चंद्रशेखर की पार्टी के साथ गठबंधन को समाजवादी पार्टी तो बसपा की काट भी मान रही है।

Whats App

अखिलेश यादव से भेंट के बाद भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने कहा कि एकता में बड़ा दम है। मजबूती और एकता के बगैर भाजपा और बसपा को हराना आसान नहीं है। गठबंधन के अगुवा का दायित्व होता है कि वो सभी समाज के लोगों के प्रतिनिधित्व और सम्मान का खयाल रखें। दलित वर्ग अखिलेश यादव से इस जिम्मेदारी को निभाने की अपेक्षा रखता है।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374