Breaking
शराब की बोतलें, इंजेक्शन और केबल तार से बंधे हाथ…कमरे में अस्पताल कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, पुरुलिया में सड़क पर उमड़े लोग फूलपुर में राहुल और अखिलेश की रैली में भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, बिना बोले निकले दोनों ने... AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए तीन प्लान… केजरीवाल ने पीएम पर भी बोला हमला वकालत के पेशे की सेवा में कमी होने पर नहीं खटखटा सकते उपभोक्ता फोरम का दरवाजा नहीं पेश हुए कंपनी के वकील, मप्र हाईकोर्ट ने लगाया नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर 25 हजार का जुर्माना ठगी का नया तरीका, नकली थाने से वारदात, कोलकाता से आए इंजीनियर के खाते से ढाई लाख रुपये उड़ाए, ऐसे रह... पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, सीने में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार इंदौर में शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, 41.3 डिग्री रहा तापमान, आगे ऐसे रहेंगे हालात नदी में अवैध खनन के दौरान निकली एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा, समाज के सुपुर्द की, पूजा-पाठ का दौर ...

मरम्मत टलेगी निगम जून में भी नहीं देगा तिघरा से शटडाउन की अनुमति

Whats App

ग्वालियर। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत को देखते हुए तिघरा बांध में लीकेज मरम्मत के लिए प्रस्तावित शटडाउन जून माह में नहीं दिया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने गत 24 मई को शटडाउन मांगा था। बाद में इसे 26 मई के लिए टाल दिया गया। निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने अब शटडाउन देने से इनकार कर दिया है। जल संसाधन विभाग को जून महीने में भी शटडाउन नहीं दिया जाएगा।

गर्मी में लोगों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। इस दौरान यदि एक दिन के लिए भी पानी आपूर्ति प्रभावित होगी तो लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। तिघरा जलाशय में लीकेज की मरम्मत के लिए जल संसाधन विभाग ने फरवरी माह में पहला शटडाउन लिया था। लीकेज तलाशने पानी के नीचे रिमोट आपरेटेड व्हीकल (आरओवी) भेजी गई थी। आरओवी ने वीडियोग्राफी से लीकेज चिह्नित कर लिए थे। इसके बाद लीकेज मरम्मत का काम गोताखोरों के जरिए शुरू कराया गया था। बांध की दीवारों के आसपास मरम्मत कराई जा रही थी। गत 18 मई को तिघरा बांध के स्लूस गेट और कैनाल में हुए बड़े लीकेज की मरम्मत के लिए शटडाउन लिया गया था। सुबह छह से शाम छह बजे तक स्लूस गेट को बंद रखा गया। इससे शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। इसके ठीक बाद 24 मई को शटडाउन मांगा गया था, लेकिन लगातार दो दिन बिजली कटौती से मोतीझील और तिघरा वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट प्रभावित हुए थे। निगम ने शटडाउन से मना किया, तो जल संसाधन विभाग ने 26 मई की तारीख प्रस्तावित कर दी। इसी बीच निगम के अधिकारियों को पता चला लीकेज मरम्मत के लिए अधिकृत भोपाल की कंपनी के पास एक साल का समय है। इसलिए शटडाउन टाला गया है।

शराब की बोतलें, इंजेक्शन और केबल तार से बंधे हाथ…कमरे में अस्पताल कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप     |     पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, पुरुलिया में सड़क पर उमड़े लोग     |     फूलपुर में राहुल और अखिलेश की रैली में भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, बिना बोले निकले दोनों नेता     |     AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए तीन प्लान… केजरीवाल ने पीएम पर भी बोला हमला     |     वकालत के पेशे की सेवा में कमी होने पर नहीं खटखटा सकते उपभोक्ता फोरम का दरवाजा     |     नहीं पेश हुए कंपनी के वकील, मप्र हाईकोर्ट ने लगाया नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर 25 हजार का जुर्माना     |     ठगी का नया तरीका, नकली थाने से वारदात, कोलकाता से आए इंजीनियर के खाते से ढाई लाख रुपये उड़ाए, ऐसे रहिये सतर्क     |     पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, सीने में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार     |     इंदौर में शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, 41.3 डिग्री रहा तापमान, आगे ऐसे रहेंगे हालात     |     नदी में अवैध खनन के दौरान निकली एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा, समाज के सुपुर्द की, पूजा-पाठ का दौर शुरू     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374