Breaking
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन? आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी श... इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए तो घटने लगे डायरिया के मरीज, सफाई व्यवस्था में भी कराया सुधार CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया आश्वासन, इस तारीख को आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में रुपए... झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप , भोपाल में एक युवक अरेस्ट..

विवादों के बीच Kriti Sanon का इंस्टाग्राम पोस्ट ओम राउत के गुडबाय किस पर मचा है हंगामा

Whats App

ओम राउत के निर्देश में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) कुछ दिनों से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म की टीम आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। इस मंदिर के पास मूवी का फाइनल ट्रेलर लॉन्च किया गया। मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च के बाद एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और डायरेक्टर ओम ने बुधवार को मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

ओम राउत ने कृति सेनन को किया किस

इस बीच दर्शन करने के बाद एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंदिर के सामने एक-दूसरे को गुडबाय कहते हुए ओम राउत (Om Raut) ने कृति सेनन के गाल पर किस कर लिया।

विवादों के बीच कृति सेनन का इंस्टाग्राम पोस्ट

इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। इन तमाम कंट्रोवर्सी के बाद अब कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है।

कृति सेनन ने फोटो शेयर कर लिखा

कृति ने तिरुपति में हुए आदिपुरुष के कार्यक्रम की कुछ फोटोज पोस्ट की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरा दिल पॉजिटिविटी,तिरुपति की पवित्र व शक्तिशाली ऊर्जा और आप सभी के प्यार से भर गया है। मेरे चेहरे पर अभी भी मुस्कान है।’

क्या है कंट्रोवर्सी का कारण?

दरअसल, बुधवार सुबह कृति सेनन और ओम राउत तिरुपति बालाजी मंदिर गए। वहां उन्होंने श्री वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद जाते समय ओम ने कृति के गाल पर किस किया। इसी गुडबाय चुंबन से एक नया विवाद खड़ा हो गया।

ओम राउत और कृति सेनन के इस वीडियो पर भाजपा के प्रदेश सचिव रमेश नायडू नागोथू ने कमेंट किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या सार्वजनिक स्थानों, खासकर मंदिरों के पास इस तरह के व्यवहार की जरूरत है। नागोथू ने कहा, ‘वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के सामने चूमना और गले मिलना बेहद अपमानजनक और अस्वीकार्य है।’ हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया। तब तक उनके ट्वीट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे।

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी     |     राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन?     |     आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान     |     दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा     |     मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव     |     दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल     |     इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस     |     पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए तो घटने लगे डायरिया के मरीज, सफाई व्यवस्था में भी कराया सुधार     |     CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया आश्वासन, इस तारीख को आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में रुपए…     |     झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप , भोपाल में एक युवक अरेस्ट..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374