Breaking
पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्... 50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन

मेट्रोमोनियल साइट पर शादी कर इंदौर लाया, नौकर और दोस्तों से करवाने लगा गैंगरेप

Whats App

इंदौर। मांगलिया स्थित फार्म हाउस पर ले जाकर पत्नी के साथ गैंगरेप करने के मामले में शिप्रा थाना पुलिस ने आरोपित बिल्डर राजेश विश्वकर्मा, नौकर अंकेश बघेल, विपिन भदौरिया और दोस्त विवेक विश्वकर्मा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा था। उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागता था। वह घर गई तो उसे जान से मारने के लिए विपिन और उसके एक साथी को भेजा। महिला को जब इसका पता लगा तो उसने पुलिस को शिकायत कर केस दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान आरोपित राजेश विश्वकर्मा से मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। 24 अक्टूबर को आरोपित ने छत्तीसगढ़ के बेमतरा में जाकर शादी कर ली। शादी में उसके दोस्त ही शामिल हुए थे। माता-पिता और रिश्तेदारों के बारे में पूछा तो उनसे बहाने बना दिए। शादी करके वह इंदौर लाया और चार दिन रिजेन्टा होटल में रुकवाया। 29 अक्टूबर को वह मांगलिया स्थित युवराज फार्म हाउस ले गया। यहां कुछ दिन ठीक से रखने के बाद गालीगलौज और मारपीट करने लगा। इसके बाद अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। महिला के मना करने पर वह उसके प्रायवेट पार्ट को सिगरेट से दागता था। इतना मारता की हाथ-पैरों से खून निकलने लगता। जबरदस्ती नौकरों के सामने निर्वस्त्र भेजता। विरोध करने पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी देता। कुछ दिन बाद वह अपने दोस्तों को बुलाने लगा। इसके बाद वह अपने नौकर विपिन, अंकेश और दोस्त विवेक विश्वकर्मा के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने लगा। दुष्कर्म के बाद गर्भ निरोधक गोलियां खिलाता था। आरोपित पति राजेश ने कई बार नग्न और अर्धनग्न अवस्था में फोटो और वीडियो बनाए और कहा कि उसने यदि किसी से शिकायत की तो वह इन्हें वायरल कर देगा।

गर्दन पर चाकू रखकर दोस्तों से करवाता था अश्लील बातें

Whats App

महिला ने बताया कि वह दोस्तों से जबरदस्ती बात करवाता था। बात नहीं करने पर वह गले पर चाकू रख देता और फिर अश्लील बातें करने के लिए कहता। इन बातों को वह रिकार्ड कर लेता था, ताकि उसके खिलाफ शिकायत होने पर वह इसका इस्तेमाल कर सके। आरोपित अपनी कार एमपी 09 सीक्यू 0015 में बैठाकर ले जाता और खुद व दोस्तों के साथ अय्याशी के लिए दुष्कर्म करता। पति ने मोबाइल भी छीन लिया और फिर उसी नंबर से दूसरे लड़कों के साथ अश्लील चैट करने लगा।

जाली स्टाम्प पेपर पर करवाए हस्ताक्षर

आरोपित राजेश ने तीन महीने पहले महिला को अपने घर छत्तीसगढ़ भेज दिया और जाने के पहले जाली स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। महिला जब अपने घर गई तो उसके पीछे नौकर विपिन भदौरिया और एक अन्य साथी को भेज दिया। इसी दौरान किसी अनजान व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उसकी और उसके परिवार की जान खतरे में है। राजेश ने सभी को जान से मारने के लिए दो लोगों को भेजा है और वह लगातार उस पर नजर रख रहा है। महिला को यह पता चला तो वह दो दिन पहले इंदौर वापस आई और थाने में शिकायत कर केस दर्ज करवाया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |     50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा     |     उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374