Breaking
Indore की 531 कालोनियों के रेट जोन बदले, संपत्तिकर और कचरा कर में हुई बढ़ोतरी इंदौर में 169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में होगी मतगणना, नेहरू स्टेडियम में होगी काउंटिंग चाइनीज चाकू हवा में लहरा किए किराना व्यापारी के सिर पर 10 वार 20 दिन बाद होगी पूरक परीक्षा, लेकिन तैयारियां अब तक अधूरी तीन साल में बनकर तैयार होगा नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल, धार जिले से सीधे जुड़ जाएंगे ये इलाके आगरा जा रहे बेटे को छोड़ने आई मां और छोटे बेटे का पैर फिसला महिला ने दो बच्चाें के साथ जहरीला पदार्थ खाया, महिला की माैत, बच्चे अस्पताल में भर्ती EOW का कारनामा, 6 साल पूर्व ही जुटा ली थी अभय राठौर की संपत्तियों की जानकारी, बाद में दे दी क्लीन चि... उज्‍जैन का पहला पुल..जिस पर लोगाें को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाई जाएगी कैनोपी कैंसर के उपचार के लिए भी धार, झाबुआ, आलीराजपुर से गुजरात पलायन की मजबूरी

आईईडी बरामद होने के बाद दिल्ली के गाजीपुर में सुरक्षा कड़ी की गई

Whats App

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी की गाजीपुर फूल मंडी से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद होने के एक दिन बाद पुलिस ने इलाके और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एक अधिकारी ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को अज्ञात राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा भीड़ भरे बाजार में रखे गए तीन किलोग्राम वजनी आईईडी को समय पर डिफ्यूज करके शहर में एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया।

अतिरिक्त डीसीपी (पूर्वी जिला) विनीत कुमार ने आईएएनएस को बताया, हमने इलाके में पुलिस बल की उचित तैनाती कर दी है और जांच की जा रही है।

Whats App

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आस-पास की फल और सब्जी मंडी आज खुली है, क्योंकि यह छूट की श्रेणी में आती है जबकि गाजीपुर फूल मंडी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लगाए गए कोविड प्रतिबंधों के कारण बंद है।

विस्फोटकों से भरे संदिग्ध बैग को सबसे पहले एक स्थानीय विक्रेता ने देखा था, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया और वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा, तो बैग वहीं पड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने इलाके के एक सिविल डिफेंस वॉलंटियर को सूचित किया, जिसने अंतत: सुबह लगभग 10.16 बजे पीसीआर को कॉल की और दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग को भी उसी समय सूचित किया गया।

डीएफएस अधिकारी ने आईएएनएस से पुष्टि की कि उन्हें सुबह करीब 10.20 बजे शहर की गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग के बारे में फोन आया, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया।

मामले को बहुत गंभीर देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध वस्तु के बारे में एनएसजी को सतर्क किया, जिसने अपना बम निरोधक दस्ता भेजा। इसके बाद पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। फिर बम निरोधक दस्ते ने पुलिस कर्मियों की मदद से एक खुले मैदान में लगभग आठ फीट की खाई खोदी, जहां आईईडी से भरे बैग को डिफ्यूज कर दिया गया।

एनएसजी ने उस खाई में बरामद आईईडी का एक नियंत्रित विस्फोट (डिफ्यूज) किया, जिससे कई लोगों की जान बच गई। अगर बम को समय पर नहीं देखा जाता और समय रहते इसे निष्क्रिय नहीं किया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Indore की 531 कालोनियों के रेट जोन बदले, संपत्तिकर और कचरा कर में हुई बढ़ोतरी     |     इंदौर में 169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में होगी मतगणना, नेहरू स्टेडियम में होगी काउंटिंग     |     चाइनीज चाकू हवा में लहरा किए किराना व्यापारी के सिर पर 10 वार     |     20 दिन बाद होगी पूरक परीक्षा, लेकिन तैयारियां अब तक अधूरी     |     तीन साल में बनकर तैयार होगा नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल, धार जिले से सीधे जुड़ जाएंगे ये इलाके     |     आगरा जा रहे बेटे को छोड़ने आई मां और छोटे बेटे का पैर फिसला     |     महिला ने दो बच्चाें के साथ जहरीला पदार्थ खाया, महिला की माैत, बच्चे अस्पताल में भर्ती     |     EOW का कारनामा, 6 साल पूर्व ही जुटा ली थी अभय राठौर की संपत्तियों की जानकारी, बाद में दे दी क्लीन चिट     |     उज्‍जैन का पहला पुल..जिस पर लोगाें को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाई जाएगी कैनोपी     |     कैंसर के उपचार के लिए भी धार, झाबुआ, आलीराजपुर से गुजरात पलायन की मजबूरी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374