Breaking
बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में... फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया... इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर? चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर? WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान

पद्मश्री सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी का निधन, PM मोदी बोले- वो गरीबों की आवाज थीं

Whats App

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं पद्मश्री से सम्मानित शांति देवी का ओडिशा के रायगढ़ा में निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह 88 वर्ष की थीं। परिवार के सदस्यों के मुताबिक शांति देवी ने रविवार की रात सीने में दर्द की शिकायत की और उसके कुछ ही देर बाद गुनुपुर स्थित अपने आश्रम में अचेत हो गईं। इसके बाद उन्हें रायगढ़ा स्थित जिला अस्पताल ले जा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें गरीबों और वंचितों की आवाज के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘शांति देवी जी को गरीबों और वंचितों की आवाज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने निस्वार्थ भाव से लोगों का दुख दूर करने और एक स्वस्थ व न्यायसंगत समाज के निर्माण के लिए काम किया। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं।”

पटनायक ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘‘सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित शांति देवी के निधन से दुखी हूं। वंचितों के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत उन्होंने जो प्रयास किए, वह हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। समाज सेवा में उनका योगदान अतुलनीय रहा। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें 25 जनवरी 2021 को पद्मश्री से सम्मानित किया था।

बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश-गोल्ड जब्त     |     फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश     |     दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP     |     कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर     |     इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने     |     ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?     |     चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?     |     WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा     |     आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर     |     गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374