Breaking
कांग्रेस की मुगलिया सोच…याद नहीं आते औरंगजेब के अत्याचार; बेलगावी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद? मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला

बस्तर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी, बीजापुर में 4 नक्सलियों को मार गिराया

Whats App

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 2 अलग-अलग जगह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित तेलंगाना के मुलगु जिले से निकली ग्रेहाउंड टीम ने बीजापुर के इलाके में 4 माओवादियों को ढेर किया है। इधर जगदलपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा इन तीन जिलों की सीमा पर भी एनकाउंटर जारी है। एक महिला नक्सली की मारे जाने की खबर है। तीनों जिले की फोर्स ने मारजुम इलाके में नक्सलियों को घेर रखा है। बताया जा रहा है कि यहां भी जवानों को बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल एनकाउंटर जारी है। बताया जा रहा है कि बीजापुर में मारा गया एक नक्सली डिवीजनल कमेटी का मेंबर सुधाकर है। उसके ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम था। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़े नक्सली लीडरों की उपस्थिति की सूचना पर ग्रेहाउंड की टीम सुबह नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई थी। इस बीच जवान जब बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। जिसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है, जिसमें एक की शिनाख्त हार्डकोर माओवादी सुधाकर के रूप में हुई है। वहीं घटनास्थल से सर्चिंग करने के बाद जवानों ने LMG और एक SLR रायफल भी बरामद किया है। फिलहाल इस इलाके में भी जवानों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

तीन जिलों की सरहद पर जारी है मुठभेड़
इधर दंतेवाड़ा, जगदलपुर और सुकमा जिले की सरहद पर स्थित मारजुम इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में भी कई बड़े नक्सली लीडरों की सूचना पर तीनों जिलों से बड़ी संख्या में फोर्स को रवाना किया गया था। मारजुम के जंगल में जवानों ने तीन तरफ से नक्सलियों को घेर रखा है। यहां पर मंगलवार की सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो इस मुठभेड़ में जवानों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। हालांकि नेटवर्क ना होने की वजह से अभी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

कांग्रेस की मुगलिया सोच…याद नहीं आते औरंगजेब के अत्याचार; बेलगावी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला     |     हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब     |     AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद?     |     मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374