Local & National News in Hindi

BJP के दो नेताओं की हत्या करने वाले आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार

0 51

जम्मू-कश्मीरः मिशन किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। परिहार बंधुओं की हत्या में शामिल हिजबुल मुजाहिदीन (एमएच) के तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं किश्तवाड़ में अपनी जड़े फैला रहे आतंकी संगठनों को समाप्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने अभियान में तेजी लाई है और आने वाले दिनों में इसी तरह की ओर कई बड़ी सफलताएं हाथ लगेंगी।

इस बात की जानकारी आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास इलाकों में सक्रिय आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है। मिशन किश्तवाड़ के तहत सुरक्षाबलों ने 50 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव 52 वर्षीय अनिल परिहार और उनके भाई 55 वर्षीय अजीत परिहार गत वर्ष एक नवंबर को संदिग्ध आतंकवादियों ने उस समय हत्या कर दी थी जब वे रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर परिहार मोहल्ले में अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे। पुलिस व सुरक्षाबलों ने उसी के बाद से आतंकवादियों के खिलाफ अपनी मुहित तेज कर दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.