Local & National News in Hindi

चुनाव से पहले CM फडणवीस की बढ़ी मुश्किलें, हलफनामे में गलत जानकारी देने पर चलेगा केस

0 66

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बड़ा झटका दे दिया है। चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने के आरोप में उनके खिलाफ मुकदमा जारी रहेगा। कोर्ट ने उके की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की जिसमें कहा गया कि फडणवीस ने अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का कथित खुलासा नहीं किया है।

याचिकाकर्ता का आरोप है कि फडणवीस ने 2014 विधानसभा में अपने ऊपर लंबित 2 आपराधिक मुकदमों की जानकारी छुपाई। इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने सतीश उकी की याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें महाराष्ट्र विधानसभा के लिए फडणवीस के चुनाव को रद्द करने की मांग की गई थी।

आरोप है कि  2009 और 2014 में नागपुर के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरते समय फडणवीस ने उनके खिलाफ लंबित दो आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई थी। यह पीपुल्स एक्ट, 1951 के 125-ए का स्पष्ट उल्लंघन है। याचिकाकर्ता के मुताबिक,1996 और 1998 में फडणवीस के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में दो मामले दर्ज किए गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !