Breaking
दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक

नक्सलियों ने धनबाद रेल डिवीजन में ट्रैक उड़ाया, हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर 7 घंटे थम गए ट्रेनों के पहिए

Whats App

धनबाद/ गोमो बाजार। Naxals blow up railway tracks between Chichaki and Karmabandh railway stations झारखंड-बिहार बंद के दाैरान नक्सलियों ने रेलवे को निशाना बनाया है। धनबाद रेल मंडल के चिचाकी और करमाबांध रेलवे स्टेशनों के बीच पोल संख्या 333/16 पर बम विस्फोट कर अप और डाउन पटरी उड़ा दी। इससे हावड़ा और नई दिल्ली रेल रूट पर परिचालन ठप हो गया। रेल पटरी उड़ाये जाने की सूचना मिलते ही पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल कंट्रोल कार्यालय में खलबली मच गई। तुरंत ट्रेन परिचालन रोक दिया गया। नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-राजधानी, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। घटना बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद घटी। रेल कंट्रोल को पटरी उड़ाए जाने की सूचना 12.34 बजे मिली।

रेलवे पहले से अलर्ट मोड में, सात घंटे बाद परिचालन शुरू

नक्सलियों के बंद के कारण रेलवे अलर्ट मोड में है। गति को नियंत्रित कर ट्रेनों का परिचालन करने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। शायद यही कारण है कि विस्फोट से ट्रेन को नुकसान नहीं हुआ। रेलवे ने गुरवार सुबह ट्रैक का मरम्मत कर परिचालन शुरू किया। पहली गाड़ी गया-धनबाद इंटरसीटी एक्सप्रेस को एमटी कोच बनाकर चलाई गई। यह गोमो स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर पहंची। हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर धनबाद-गया के बीच करीब सात घंटे तक रेल परिचालन बाधित हुआ।

Whats App

प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड-बिहार बंद

नक्सलियों ने 27 जनवरी को झारखंड-बिहार का आह्वन किया है। यह बंद भाकपा पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस और उनकी नक्सली प्रत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाई गई है। इसी दाैरान नक्सलियों ने चिचाकी और करमाबांध के बीच विस्फोट किया। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पोस्टर भी छोड़ा है। इसमें प्रतिरोध दिवस को सफल बनाने की बात कही गई है।

प्रतिरोध दिवस में भी नक्सलियों ने की हिंसा

प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी का विरोध और जेल में इलाज की मांग को लेकर नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद से पहले 21 से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाया। इस दाैरान भी हिंसा किया। गिरिडीह जिले में मोबाइल टावर और पुल को उड़ाया था।

दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |     सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374