Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

बिहार के बक्‍सर में भारी पड़ा जश्‍न मनाना, अब तक छह की मौत, ग्रामीणों बोले- सभी ने पी थी शराब

Whats App

बक्‍सर। बिहार में शराब से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। नालंदा और सारण के बाद अब बक्‍सर में 26 जनवरी की रात से 27 की सुबह तक छह लोगों की मौत हो गई है। कई अन्‍य की हालत गंभीर बनी हुई है।ग्रामीणों का दावा है कि इनकी मौत शराब पीने से हुई है। बताया जाता है कि डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत मुरार थाना क्षेत्र के आमसारी गांव में 26 जनवरी की रात शराब पीने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई है। दो-तीन लोग अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं

शराब पार्टी के बाद बिगड़ने लगी तबियत 

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार 26 जनवरी की शाम 7-8 लोग शराब पीकर जश्न मना रहे थे। देर रात से मौत का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह तक छह की मौत हो गई। शराब पीने वाले अन्य दो-तीन लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। मृतकों में आमसारी गांव में राजनारायण सिंह के पुत्र आनंद सिंह, गोपाल सिंह के पुत्र मिंकू सिंह, यदू यादव के पुत्र शिवमोहन यादव, कामेश्‍वर सिंह के शिक्षक पुत्र भृगु सिंह, शीकू मुसहर और करुअज गांव निवासी जवाहर राम के पुत्र रंजीत राम की मौत हो गई है।  मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने का अनुमान है।भृगु सिंह के भाई बंटी सिंह समेत सात-आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Whats App

होमियोपैथिक दवा से तैयार शराब पी थी सभी ने 

ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि 26 जनवरी की देर शाम को इन सभी ने देसी शराब पी थी। बताया जाता है कि पार्टी करने के लिए मिंकू ही कहीं से होमियोपैथिक दवा मिलाकर तैयार की गई शराब लेकर आया था। देर रात करीब 12 बजे पार्टी के दौरान ही अचानक आनंद सिंह की तबि‍यत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद आनंद सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शराब पार्टी में शामिल अन्य सभी लोगों की स्थिति खराब होने लगी और एक के बाद एक अब तक पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि अभी सात से आठ लोगों की हालत बेहद चिंताजनक बनी है। डुमरांव एएसपी श्रीराज ने बताया कि अब तक पांच लोगों के मौत हो गई है। अफवाह के अनुसार पार्टी के दौरान शराब सेवन की जानकारी मिल रही है। देर रात करीब 11:30 बजे सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत की वजह क्या थी।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374