Breaking
उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन? आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी श...

इन उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न, हनुमान जी भी खुश होंगे प्रस्तुति – अनमोल कुमार

Whats App

शनि देवता को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वह सभी के कर्मों का फल देते हैं। कोई भी बुरा काम उनसे छिपा नहीं रहता। शनिदेव हर एक बुरे काम का फल मनुष्य को ज़रूर देते हैं। जो गलती जानकर की गई या अंजाने में हुई, दोनों ही गलतियों पर शनिदेव अपनी नजर रखते हैं। इसीलिए उनकी पूजा का बहुत महत्त्व है।
कहते हैं कि अगर जीवन में शनिदेव और हनुमान जी का आशीर्वाद मिल जाए तो फिर हर समस्या का समाधान पाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ विशेष उपाय करने होंगे। आज हम आपको उन्हीं विशेष उपायों की जानकारी देंगे जिन्हें आपको शनिवार के दिन करना चाहिए।
शनिवार के उपाय
इस उपाय में आपको शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को छूते हुए सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। इसे केवल एक शनिवार नहीं बल्कि हर शनिवार करते रहें। साथ ही परिक्रमा के दौरान “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जप भी करें। कहते हैं ऐसा करने से शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या या फिर शनि से जुड़ा कोई भी दोष समाप्त हो सकता है।
शनिवार की शाम को किसी तालाब या ऐसी जगह जहां पर मछलियां हो वहां पर दाना डालें। साथ ही चीटियों को भी आटा खिलाएं। कहते हैं इस उपाय से शनि देव के साथ साथ भगवान हनुमानजी भी प्रसन्न होते हैं. और किस्मत खुल जाती है। इससे फायदा ये होगा कि अगर आप पर कोई कर्ज है या नौकरी को लेकर कोई समस्या है तो वह जल्द ही वो दूर हो सकती है।
एक यह उपाय भी आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। हालांकि यह काफी लोग करते भी हैं। इसमें आपको शनिवार के दिन शनि देव पर अवश्य रूप से जल चढ़ाना चाहिए। लेकिन इसके साथ साथ हनुमान जी की प्रतिमा के सामने तेल का दीपक भी जलाएं। सिर्फ यही नहीं इस दिन काली चीज़ों का दान करना भी काफी लाभकारी माना गया है। काले तिल, चने व काले कपड़े दान किए जा सकते हैं।

उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार     |     प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी     |     आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग     |     महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत     |     दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी     |     राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन?     |     आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान     |     दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा     |     मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव     |     दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374