Local & National News in Hindi

पीएम मोदी की समुद्र तट पर सफाई करते हुए Video पर एचडी देवगौड़ा ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

0 41

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ममल्लापुरम में समुंद्र तट की सफाई करते हुए वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियों को लोगों ने  खूब पसंद कर पीएम मोदी का काफी सराहना भी की। इसी बीच पूर्व प्रधनमंत्री एच डी देवगौड़ा ने भी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है। पीएम मोदी की वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मैंने पीएम मोदी का ममल्लापुरम  के एक तट पर नंगे पांव प्लॉगिंग (जाॉगिंग के लाथ-साथ सफाई करना) करते हुए वीडियो देखा। प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए ये एक अच्छी शुरुआत है। उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए ये बात लिखी।

 

बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो, ममल्लापुरम में समुद्र तट पर साफ-सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आज सुबह ममल्लापुरम के बीच पर साफ-सफाई की। ऐसा करीब आधे घंटे तक किया। उन्होंने आगे लिखा कि जो भी कचरा इकट्ठा किया वो मैंने जयराज को दिया, जो हॉटल स्टॉफ का ही हिस्सा हैं। पीएम ने साथ ही ये भी लिखा कि चलिए यह तो सुनिश्चित है कि हमारे सार्वजनिक स्थल साफ-सुधरे रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.