Breaking
12 घंटे देरी से आई सचखंड एक्‍सप्रेस, आठ घंटे लेट हुई मालवा एक्सप्रेस गोसलपुर में डीजल चोरी के शक में ड्राइवर को पीटा, ट्रांसपोर्टर के दो भाई गिरफ्तार चारों आरोपित जेल में, रेशमा की बहन बोली- दूसरी शादी के लिए मार डाला, ऐसी सजा मिले कि तड़प-तड़प कर मर... विदेश से भोपाल आकर परिवार के साथ मतदान कर मनाया लोकतंत्र का उत्सव ‘अंबानी-अडानी को गालियां देनी बंद कर दीं, कितना माल उठाया है..’, PM मोदी का राहुल गांधी से सवाल मंगेली में अवैध आश्रम तोड़ने से पहले ही भोपाल से आया फोन, आश्रम में रह रहीं गायों की सुरक्षा को लेकर... केरल में क्यों फैल रहा वेस्ट नाइल वायरस, कितनी खतरनाक है ये बीमारी, एक्सपर्ट्स से जानें युवक से शादी कर की धोखाधड़ी, लूटेरी दुल्‍हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार सूरत से उज्जैन आई तीन युवतियां शिप्रा नदी में डूबी, होमगार्ड के जवानों ने बचाई जान महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, गंभीर चोट पहुंचाई, मामला दर्ज

बांग्लादेश में नहीं थम रही सांप्रदायिक हिंसा, कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के 20 घर जलाए

Whats App

ढाका। बांग्लादेश में अभी भी सांप्रदायिक हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। अब रंगपुर उपजिला पीरगंज में हिंदुओं के घरों में आग लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार की है, जिसमें 20 घर बुरी तरह जल गए हैं। बांग्लादेश के मीडिया हाउस ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पीरगंज के एक गांव रामनाथपुर यूनियन में माझीपारा के जेलपोली में घटी है। बताया गया कि इस घटना में 20 घर बुरी तरह जल गए हैं। स्थानीय संघ परिषद के अध्यक्ष के अनुसार कुछ कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के 65 घरों को आग के हवाले कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद यह तनाव पैदा हो गया है। एक हिंदू शख्स पर एक धार्मिक आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस युवक को तो सुरक्षा मुहैया कराई और उसके घर को भी सुरक्षित कर लिया, लेकिन उपद्रवियों ने उस लोकेशन में आसपास के 15-20 घरों में आग लगा दी। इस मामले में चेयरमैन मोहम्मद सादकुल इस्लाम ने ढाका ट्रिब्यून को बताया, ‘वे हमलावर जमात-ए-इस्लामी और उसकी छात्र शाखा इस्लामी छात्र शिबिर की स्थानीय इकाइयों के थे।’ दमकल सेवा को घटना की सूचना रात करीब 9:50 बजे मिली। इसके बाद पीरगंज, मीठापुकुर और रंगपुर शहर से दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। वे सोमवार सुबह तीन बजे तक घटनास्थल पर रहे।

12 घंटे देरी से आई सचखंड एक्‍सप्रेस, आठ घंटे लेट हुई मालवा एक्सप्रेस     |     गोसलपुर में डीजल चोरी के शक में ड्राइवर को पीटा, ट्रांसपोर्टर के दो भाई गिरफ्तार     |     चारों आरोपित जेल में, रेशमा की बहन बोली- दूसरी शादी के लिए मार डाला, ऐसी सजा मिले कि तड़प-तड़प कर मरे     |     विदेश से भोपाल आकर परिवार के साथ मतदान कर मनाया लोकतंत्र का उत्सव     |     ‘अंबानी-अडानी को गालियां देनी बंद कर दीं, कितना माल उठाया है..’, PM मोदी का राहुल गांधी से सवाल     |     मंगेली में अवैध आश्रम तोड़ने से पहले ही भोपाल से आया फोन, आश्रम में रह रहीं गायों की सुरक्षा को लेकर निर्णय     |     केरल में क्यों फैल रहा वेस्ट नाइल वायरस, कितनी खतरनाक है ये बीमारी, एक्सपर्ट्स से जानें     |     युवक से शादी कर की धोखाधड़ी, लूटेरी दुल्‍हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सूरत से उज्जैन आई तीन युवतियां शिप्रा नदी में डूबी, होमगार्ड के जवानों ने बचाई जान     |     महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, गंभीर चोट पहुंचाई, मामला दर्ज     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374