Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

बिहार के इन जिलों से झारखंड के लिए चलेंगी सीधी बसें, कल लगेगी इस पर मुहर, निजी बसों की अपेक्षा कम लगेगा भाड़ा

Whats App

रांची : अब उत्तर बिहार से झारखंड जाना और भी आसान हो जाएगा, इसके अलावा निजी ऑपरेटरों के अपेक्षा भाड़ा भी कम लगेगा. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. दरअसल झारखंड परिवहन विभाग उत्तर बिहार के 8 जिलों से झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए बसों का परिचालन कराएगा. इसके तहत 200 से ज्यादा रूट झारखंड के बस मार्ग से जुड़ेगी.

 

झारखंड राज्य परिवहन विभाग के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर से रांची, टाटा, धनबाद और बोकारो के लिए बसें चलेंगी. हालांकि इन रूटों पर पहले से ही 2 दर्जन से अधिक बसों का परिचालन हो रहा है, लेकिन अभी जो बसें चलेंगी उनमें निजी बसों की अपेक्षा 10-25 फीसदी तक भाड़ा कम होगा.

 

हालांकि इस पर मुहर कल होने वाली राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक के बाद होगा. इसके अलावा बसों के टाइम टेबल और किस जिले से कितनी बसों का परिचालन होगा इस पर भी निर्णय लिया जाएगा.

Whats App

इन जिलों से खुल सकती है इतनी बसें

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के अलावा चंपारण के मोतिहारी से दो और बेतिया से एक रूट पर बसें चलेंगी, जो टाटा के लिए मुजफ्फरपुर होकर चलेगी. वहीं सीतामढ़ी से टाटा और बोकारो, दरभंगा से रांची, बोकारो और टाटा के लिए बसों का परिचालन होगा. समस्तीपुर से टाटा और मधुबनी से टाटा और बोकारो के लिए बस सेवा शुरू होगी. इनमें से अधिकतर बसें मुजफ्फपुर, हाजीपुर, पटना आदि होकर रांची, बोकारो, टाटा और धनबाद के लिए चलेंगी.

अभी लगता है इतना भाड़ा

रूट एसी स्लीपर

मुजफ्फरपुर-रांची 650 750

मुजफ्फरपुर-बोकारो 700 800

मुजफ्फरपुर-टाटा 725 825

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374