Breaking
हरियाणा में क्या खतरे में बीजेपी सरकार? विपक्ष बोला-सत्ता में रहने का नहीं अधिकार नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा

बसपा ने की छत्तीसगढ़ की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Whats App

रायपुर: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से दो के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा और बस्तर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

सूची के अनुसार पार्टी की जांजगीर-चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर रोहित कुमार डहरिया को जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति आरक्षित) लोकसभा सीट से तथा पूर्व सरपंच आयतु राम मंडावी को बस्तर (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से मैदान में उतारा गया है। पोयाम ने बताया कि मंडावी को 2009 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट से मैदान में उतारा गया था। लेकिन वह असफल रहे थे। बसपा ने पिछला विधानसभा चुनाव राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन में लड़ा था और उसके सभी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। बसपा के दो विधायक केशव प्रसाद चंद्रा और इंदु बंजारे भी पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में जीजीपी को एक सीट पर जीत मिली थी।

हरियाणा में क्या खतरे में बीजेपी सरकार? विपक्ष बोला-सत्ता में रहने का नहीं अधिकार     |     नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374