Breaking
बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज

लोकसभा चुनाव 2024: कल छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों में होगा महा मुकाबला

Whats App

रायपुर: छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर कल 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। 11 में से 1 सीट पर बस्तर में पहले चरण में मतदान हो चुका है। दूसरे चरण में तीन सीटों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीटें शामिल है। मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो चुके हैं।

26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा के लिए मतदान होना है और आज प्रचार प्रसार के अंतिम दिन राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर भ्रमण करके डोर टू डोर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भूपेश बघेल ने कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के एवं छत्तीसगढ़ की आवाज दिल्ली में बुलंद करने के लिए पंजा छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। भूपेश बघेल के खिलाफ मौजूदा सांसद संतोष पांडे को मैदान में उतारा है। पूर्व सीएम को टिकट मिलने के बाद राजनांदगांव सीट छत्तीसगढ़ की हॉट सीट बन गई है।

महासमुंद छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट है। इस पर कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को टिकट मिला है। जबकि भाजपा ने रुपकुमारी चौधरी को मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव को लेकर इस सीट पर तैयारियां लगभग पूर हो चुकी है।

Whats App

छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट उत्तरी बस्तर का हिस्सा है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है। यह एक नक्सल प्रभावित इलाका है। भाजपा ने यहां से पूर्व विधायक भोजराज नाग को उम्मीदवार बनाया है। वे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के वीरेश ठाकुर से हैं। वीरेश ठाकुर 2019 में बीजेपी के मोहन मंडावी से करीब पांच हजार वोटों से ही हारे थे। इसलिए कांग्रेस ने उन पर फिर भरोसा किया।

बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता     |     हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374