Breaking
उज्‍जैन का पहला पुल..जिस पर लोगाें को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाई जाएगी कैनोपी कैंसर के उपचार के लिए भी धार, झाबुआ, आलीराजपुर से गुजरात पलायन की मजबूरी गोविंदा, अनिल कपूर, अनुपम खेर बोले- ‘घर से बाहर आएं और वोट करें’, सचिन ने बेटे संग किया मतदान झोले में मृत नवजात को लेकर सतना के जिला अस्पताल पहुंची महिला, मचा हड़कंप... इंदौर में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी भीषण टक्कर, एक की मौत, टुकड़े टुकड़े हो गया ट्रैक्टर जबलपुर में बीच बाजार में तीन दुकानों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर... शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में गैस रिसाव से फैल गई दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम... छिंदवाड़ा में पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर की हत्या, फिर लगा ली फांसी ,जानिए क्या है पूरा मामला..... लू की चपेट में मध्य प्रदेश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी... ग्वालियर की युवती से महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में दुष्कर्म, जीआरपी ने दर्ज किया मामला...

बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

Whats App

 बुरहानपुर। शहर के पांच वार्डों में फैली उल्टी दस्त की बीमारी पर शनिवार को तीसरे दिन कमी देखी गई है। शनिवार दोपहर तक बारह नए मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जबकि इलाजरत 22 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन भी सर्वे दलों को वार्डों की निगरानी में लगाया गया है।

बुरहानपुर नगर निगम ने भी अपने स्तर पर दल गठित कर ड्यूटी लगाई है। निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में पानी की जांच भी की गई है, लेकिन इसके परिणाम देर शाम तक सामने नहीं आ पाए थे। स्वास्थ्य विभाग ने भी पानी के सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार को मिलने की बात कही गई है।

बीते तीन दिन में उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों की संख्या 200 के आसपास पहुंच चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या छोटे बच्चों की है। ज्ञात हो कि गुरुवार शाम से उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हुई थी और लोग जिला अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए थे।

Whats App

पहले दिन ही चालीस से ज्यादा बच्चे भर्ती हुए थे। नागझिरी, बुधवारा, बैरी मैदान आदि क्षेत्रों में खराब पानी पीने से डायरिया फैलने की बात सामने आई थी। निगम प्रशासन ने कुछ जगह पेयजल वितरण व्यवस्था में भी बदलाव किया है। साथ ही लोगों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है।

उल्टी दस्त के मरीजों में आज कमी आई है। बारह नए लोग भर्ती हुए हैं, जबकि 22 को डिस्चार्ज किया गया है। सर्वे दलों के साथ ही नगर निगम की टीमें भी क्षेत्र में नजर रखे हुए हैं। – रवींद्र राजपूत, जिला महामारी नियंत्रक।

उज्‍जैन का पहला पुल..जिस पर लोगाें को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाई जाएगी कैनोपी     |     कैंसर के उपचार के लिए भी धार, झाबुआ, आलीराजपुर से गुजरात पलायन की मजबूरी     |     गोविंदा, अनिल कपूर, अनुपम खेर बोले- ‘घर से बाहर आएं और वोट करें’, सचिन ने बेटे संग किया मतदान     |     झोले में मृत नवजात को लेकर सतना के जिला अस्पताल पहुंची महिला, मचा हड़कंप…     |     इंदौर में ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी भीषण टक्कर, एक की मौत, टुकड़े टुकड़े हो गया ट्रैक्टर     |     जबलपुर में बीच बाजार में तीन दुकानों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर…     |     शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में गैस रिसाव से फैल गई दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम…     |     छिंदवाड़ा में पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर की हत्या, फिर लगा ली फांसी ,जानिए क्या है पूरा मामला…     |     लू की चपेट में मध्य प्रदेश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी…     |     ग्वालियर की युवती से महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में दुष्कर्म, जीआरपी ने दर्ज किया मामला…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374