Breaking
आतंकियों के निशाने पर दिल्ली, खतरे के बीच पुलिस अलर्ट, जानें क्या है साजिश बिहार: पटना के इस्कॉन मंदिर में मारपीट, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे; क्या है मामला? देवरिया में दो बदमाशों का एनकाउंटर, छात्राओं के साथ की थी छेड़खानी 7 अक्टूबर को फिर दहला इजराइल, हिजबुल्लाह के रॉकेट के आगे सिस्टम फेल पाकिस्तान में चीनी नागरिक फिर बने टारगेट, कराची में विस्फोट में 2 की मौत, हमले पर चीन ने कही ये बात AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, पार्टी भड़की Delhi Police की स्पेशल सेल ने पंजाब में मारी रेड, 10 करोड़ की कोकीन बरामद Israel-Hamas War का एक सालः इजराइल ने अपने 1200 नागरिकों के बदले हमास के 42 हजार लोग मारे; तबाह कर द... बस चलाते वक्त आया हार्ट अटैक, जाते-जाते बचाईं 30 जानें… रूला देगी जिंदादिली की ये कहानी नक्सलियों पर कसेगा शिकंजा, अमित शाह सोमवार को आठ राज्यों के CM के साथ करेंगे बैठक

खरगोन में अज्ञात लोगों ने बारात पर किया हमला, दूल्हे ने ली पुलिस की शरण थाने में दुल्हन को बुलाकर पहनाई वरमाला..

Whats App

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बारात पर दो दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। अज्ञात लोगों द्वारा किए गए हमले में 15 बाराती घायल हो गए। इस हमले के बाद दूल्हा और बाराती डर गए वह गांव में नहीं पहुंचे सीधे थाने पहुंच गए। इसके बाद थाने पर दुल्हन को बुलाया गया और पुलिस ने वरमाला कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन जिले से 65 किलोमीटर दूर महेश्वर थाना क्षेत्र की यह घटना है। यहां पर सजनी गांव में बारात लेकर पहुंचे बारातियों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।

अज्ञात बदमाशों ने अचानक बारात पर किया हमला

चोली गांव के रहने वाले नारायण ठाकुर के बेटे बलराम की शादी सजनी गांव के श्रवण की 25 वर्षीय बेटी आशा के साथ तय हुई थी। सोमवार को बारात सजनी गांव के लिए रवाना हुई। शादी की तैयारी पूरी हो गई थी दोनों तरफ खुशी का माहौल था। लेकिन जब बारात आशा के घर के पास पहुंची तो दो पहिया वाहनों पर मुंह पर कपड़ा बांधकर हथियारबंद अज्ञात लोग आए और बारातियों पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। बारात में शामिल वाहनों के भी कांच फोड़ दिए गए।

Whats App

ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाश मौके से भागे

अचानक हुए हमले के बाद भाग दौड़ मच गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे। इसके बाद घबराए बाराती दूल्हे के साथ महेश्वर थाने पहुंच गए और पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई। बारातियों ने दुल्हन के गांव सजनी जाने से मना कर दिया और दुल्हन आशा सहित उसके परिजनों को थाने पर बुलाया गया और यहां पर पुलिस की उपस्थिति में दूल्हा दुल्हन की वरमाला कराई गई।

आतंकियों के निशाने पर दिल्ली, खतरे के बीच पुलिस अलर्ट, जानें क्या है साजिश     |     बिहार: पटना के इस्कॉन मंदिर में मारपीट, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे; क्या है मामला?     |     देवरिया में दो बदमाशों का एनकाउंटर, छात्राओं के साथ की थी छेड़खानी     |     7 अक्टूबर को फिर दहला इजराइल, हिजबुल्लाह के रॉकेट के आगे सिस्टम फेल     |     पाकिस्तान में चीनी नागरिक फिर बने टारगेट, कराची में विस्फोट में 2 की मौत, हमले पर चीन ने कही ये बात     |     AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, पार्टी भड़की     |     Delhi Police की स्पेशल सेल ने पंजाब में मारी रेड, 10 करोड़ की कोकीन बरामद     |     Israel-Hamas War का एक सालः इजराइल ने अपने 1200 नागरिकों के बदले हमास के 42 हजार लोग मारे; तबाह कर दिया गाजा, पिक्चर अभी भी बाकी….     |     बस चलाते वक्त आया हार्ट अटैक, जाते-जाते बचाईं 30 जानें… रूला देगी जिंदादिली की ये कहानी     |     नक्सलियों पर कसेगा शिकंजा, अमित शाह सोमवार को आठ राज्यों के CM के साथ करेंगे बैठक     |