Breaking
नोएडा के मॉल में भीषण आग, बाहर भागे लोग, अंदर भरा धुंआ पहले ये विभाग तेजस्वी यादव के पास था- बिहार में गिरते पूल पर बोले नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी CM विष्णु देव साय की विशेष पहल, श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दी 26 लाख की प्रोत्साहन राशि कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर पर लगाए ये आरोप सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता यूपी विधानसभा उपचुनाव अखिलेश यादव के लिए क्यों सबसे ज्यादा जरूरी? बिहार: मोतिहारी में साधु से मॉब लिंचिंग! खंभे से बांधकर भीड़ ने पीटा पुलिस को पीछे हटाकर बाबा की फोर्स ने खुद संभाल ली थी पंडाल की सिक्योरिटी, तैनात थे 12000 सेवादार दुल्हन ब्याह कर लाया बेटा, फिर दो घंटे बाद कर लिया सुसाइड… जहां से निकली थी बारात, अब वहीं से उठेगी ... पत्नी ने पति की करवाई दूसरी शादी, फिर दोनों मिलकर ले आईं तीसरी दुल्हन, दिमाग घुमा देगी ये लव स्टोरी

शादी के बाद बोली दुल्हन, पहले गहने और आईफोन दिलाओ, फिर रहूंगी साथ

Whats App

इंदौर। सिविल इंजीनियर ने अपनी बहू और समधी के खिलाफ हेराफेरी की रिपोर्ट लिखवाई है। बहू ने शादी के बाद बेटे के साथ रहने से मना कर दिया। उसने गहने, रुपये और आइफोन की मांग की। फिर एक दिन अचानक पिता के साथ सारे गहने, कपड़े, नकद रुपये लेकर फरार हो गई। फोन लगाने पर फांसी लगाकर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी।

इंदौर की विजयनगर पुलिस के मुताबिक बीबीए कर चुके यश चौकसे की शादी 8 फरवरी 2023 को बल्लमपुर झांसी निवासी मुस्कान राय के साथ हुई थी। मुस्कान ने बीएससी पास तथा आईटीआई से डीजल इंजिन का डिप्लोमा करना बताया था। सिविल इंजीनियर सुनील चौकसे के मुताबिक बेटे की शादी बड़े होटल में की और लाखों रुपये के आभूषण, महंगे वस्त्र और उपहार दिए थे।

शादी के बाद मुस्कान घर आई लेकिन बेटे यश के साथ नहीं रही। उसने पास आने से मना कर दिया। कहा कि करदोना, अंगूठी, आइफोन चाहिए। उसने आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी। मुस्कान के पिता धर्मेंद्र राय ने कहा कि शादी में उसके छह लाख रुपये खर्च हो गए हैं। उसने भी शादी का खर्चा मांगा।

Whats App

बात न मानने पर झांसी में दहेज प्रताड़ना का केस लगाने और कोर्ट कचहरी में उलझाने की धमकी दी। सुनील ने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति ऋषि राय, डा. एसके राय, जयप्रकाश, सुरेंद्र मालवीय, नीलम राय के समक्ष समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन पाई।

आरोप है कि 12 जुलाई को धर्मेंद्र राय, पत्नी संध्या राय, मां रामकली के साथ घर आया और विवाद कर मुस्कान को साथ ले गया। मुस्कान ने घर में रखे सारे जेवर, 1 लाख नकदी ले गई। मंगलवार को मामले में विजयनगर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली।

नोएडा के मॉल में भीषण आग, बाहर भागे लोग, अंदर भरा धुंआ     |     पहले ये विभाग तेजस्वी यादव के पास था- बिहार में गिरते पूल पर बोले नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी     |     CM विष्णु देव साय की विशेष पहल, श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दी 26 लाख की प्रोत्साहन राशि     |     कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर पर लगाए ये आरोप     |     सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता     |     यूपी विधानसभा उपचुनाव अखिलेश यादव के लिए क्यों सबसे ज्यादा जरूरी?     |     बिहार: मोतिहारी में साधु से मॉब लिंचिंग! खंभे से बांधकर भीड़ ने पीटा     |     पुलिस को पीछे हटाकर बाबा की फोर्स ने खुद संभाल ली थी पंडाल की सिक्योरिटी, तैनात थे 12000 सेवादार     |     दुल्हन ब्याह कर लाया बेटा, फिर दो घंटे बाद कर लिया सुसाइड… जहां से निकली थी बारात, अब वहीं से उठेगी अर्थी     |     पत्नी ने पति की करवाई दूसरी शादी, फिर दोनों मिलकर ले आईं तीसरी दुल्हन, दिमाग घुमा देगी ये लव स्टोरी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374