Breaking
बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, Veer Savarkar को लेकर विवादित बयान में पुणे कोर्ट ने भेजा समन कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है… अमित शाह का बड़ा हमला समुद्री डकैती की घटनाएं फिर बढ़ा सकती हैं दुनिया की टेंशन, इटली की नेवी का दावा, वजह भी बताई हिमाचल: टॉयलेट सीट पर टैक्स नहीं ले रही सरकार, CM सुक्खू ने कहा- ‘झूठ परोसती है BJP’ महाराष्ट्र में अजित पवार को झटका! विधायक बबनराव शिंदे ने की बगावत, शरद पवार की पार्टी में होंगे शामि... हरियाणा के युवा बीजेपी को सबक सिखाएंगे… वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ... NASA की वेबसाइट को हैक होने से बचाया, बना रखी है 25000 हैकर्स की ‘शैतान की सेना’; आखिर कौन हैं UP के... आम जनता के 500 करोड़ साफ, रिया चक्रवर्ती से लेकर एल्विश यादव तक के नाम

गोरखपुर राशन दुकान से वनवासियों काे मिलने वाला अनाज हो गया चोरी

Whats App

 सिवनी। वनांचल में रहने वाले आदिवासी परिवारों को मिलने वाले राशन पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। आदिवासी बाहुल्य कुरई विकासखंड के सुदूर क्षेत्र की वन समिति पहाड़गंज अंतर्गत उचित मूल्य राशन दुकान गोरखपुर में रखे गेहूं-चावल के बोरों समेत शक्कर व इलेक्ट्राॅनिक तौल कांटा अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं।

Whats App

ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गांव की सड़क से तेज रफ्तार से एक पिकअप व कार निकलने के आवाज सुनाई दी थी। सुबह जब सामुदायिक भवन में संचालित राशन दुकान पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर चोरी की जानकारी राशन दुकान विक्रेता अलिखेश यादव को दी गई।

बाद में वन समिति अध्यक्ष, सदस्यों सहित राशन दुकान के सेल्समेन ने पुलिस थाना कुरई पहुंचकर अनाज चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुरई पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

 

रात डेढ़ से दो बजे के बीच वारदात
ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात चोरों ने रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच वाहनों के आने-जाने की आवाज सुनी थी। इसी दरम्‍यान चोरी की वारदात होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। कुरई पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

 

सेल्समैन के अनुसार वारदात के दौरान राशन दुकान में 15 बोरा गेहूं (प्रत्येक में 50 किलोग्राम), 54 बोरा चावल (प्रत्येक में 50 किलोग्राम), 25 किलोग्राम शक्कर रखी थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए। अनाज के साथ राशन दुकान में रखा इलेक्ट्राॅनिक कांटा भी चोर अपने साथ ले गए।

 

46 परिवारों को मिलना था अनाज
वन समिति की गोरखपुर राशन दुकान से कुल 251 कार्डधारकों को प्रतिमाह राशन का वितरण होता है। जून माह में दुकान को मिले अनाज का वितरण 205 परिवारों को किया जा चुका था। शेष बचे 46 परिवार को अनाज का वितरण होना था। अज्ञात चोरों ने गरीबों को मिलने वाले सस्ते अनाज पर भी हाथ साफ कर दिया।

 

इनका कहना है

 

सेल्समैन से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
लक्ष्मण झारिया, थाना प्रभारी कुरई

बॉयफ्रेंड को पेड़ से बांधा, फिर बारी-बारी 21 साल की लड़की से किया रेप, पुलिस कर रही रेपिस्ट की तलाश     |     बंद रहेगी Metro!, Yellow Line को लेकर डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी     |     राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, Veer Savarkar को लेकर विवादित बयान में पुणे कोर्ट ने भेजा समन     |     कांग्रेस युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में ले जाना चाहती है… अमित शाह का बड़ा हमला     |     समुद्री डकैती की घटनाएं फिर बढ़ा सकती हैं दुनिया की टेंशन, इटली की नेवी का दावा, वजह भी बताई     |     हिमाचल: टॉयलेट सीट पर टैक्स नहीं ले रही सरकार, CM सुक्खू ने कहा- ‘झूठ परोसती है BJP’     |     महाराष्ट्र में अजित पवार को झटका! विधायक बबनराव शिंदे ने की बगावत, शरद पवार की पार्टी में होंगे शामिल     |     हरियाणा के युवा बीजेपी को सबक सिखाएंगे… वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का हमला     |     NASA की वेबसाइट को हैक होने से बचाया, बना रखी है 25000 हैकर्स की ‘शैतान की सेना’; आखिर कौन हैं UP के मृत्युंजय सिंह     |     आम जनता के 500 करोड़ साफ, रिया चक्रवर्ती से लेकर एल्विश यादव तक के नाम     |