Breaking
नाकामी छुपा रही रही सरकार, घटना से सबक नहीं लिया तो…हाथरस हादसे पर अखिलेश घटना से दुखी हूं, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे…हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया भोले बाबा Amarnath Yatra 2024: पहलगाम में भारी बारिश, रोकी गई अमरनाथ यात्रा भोले बाबा पर मायावती का आक्रामक रुख, क्यों ले रहीं इतना बड़ा रिस्क? नोएडा के मॉल में भीषण आग, बाहर भागे लोग, अंदर भरा धुंआ पहले ये विभाग तेजस्वी यादव के पास था- बिहार में गिरते पूल पर बोले नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी CM विष्णु देव साय की विशेष पहल, श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दी 26 लाख की प्रोत्साहन राशि कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर पर लगाए ये आरोप सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता यूपी विधानसभा उपचुनाव अखिलेश यादव के लिए क्यों सबसे ज्यादा जरूरी?

पति की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में शव फेंक कर लगा दिया ढक्‍कन, पुलिस को बताया-इसलिये मार डाला

Whats App

छिंदवाड़ा। जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छि‍पा दिया। महिला ने इसके साथ ही पति का शव सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से ढक्कन से पैक कर दिया था। महिला ने हत्‍या की वारदात को जब अंजाम दिया जब वह और पति ही घर पर था। महिला ने गमछे से पति का गला घोंटकर मार डाला। महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है।

इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब सेप्टिक टैंक से बदबू आने लगी। महिला ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर पति की हत्‍या की जानकारी दी। आरोपी पत्‍नी का नाम शीला मसकोले और उसके पति का नाम किशोर मसकोले है।

बिछुआ पठार की घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात जिला मुख्‍यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बिछुआ पठार में हुई। बताया जाता है कि तीन दिन तक आरोपी महिला इस बात को छि‍पाए रही।

थाने पहुंचकर पुलिस ने बताई सच्‍चाई

जब सेप्टिक टैंक में पड़े शव की बदबू इलाके में फैली तो पत्‍नी ने शनिवार देर रात थाने पहुंचकर पूरी सच्चाई बता दी। आरोपी शीला मसकोले ने बताया कि पति किशोर मसकोले उसके चरित्र पर शक कर उसे पीटता था।

मारपीट और तानों से आ गई थी तंग

उसने बताया कि रोज-रोज की मारपीट और तानों से तंग आकर उसने अपने पति को मार डाला। इसके बाद उसका शव सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से ढक्कन से पैक कर दिया।

शव की तलाश कर रही पुलिस

 

एसपी मनीष खत्री ने इस मामले में बताया कि महिला के बयान के आधार पर रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। सेप्टिक टैंक में से शव बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार किशोर मर्सकोले किसान परिवार से ताल्लुक रखता था। पुलिस के अनुसार महिला के दो पुत्र हैं। इस घटना के पीछे जमीन को लेकर विवाद भी सामने आ रहा है।

नाकामी छुपा रही रही सरकार, घटना से सबक नहीं लिया तो…हाथरस हादसे पर अखिलेश     |     घटना से दुखी हूं, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे…हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया भोले बाबा     |     Amarnath Yatra 2024: पहलगाम में भारी बारिश, रोकी गई अमरनाथ यात्रा     |     भोले बाबा पर मायावती का आक्रामक रुख, क्यों ले रहीं इतना बड़ा रिस्क?     |     नोएडा के मॉल में भीषण आग, बाहर भागे लोग, अंदर भरा धुंआ     |     पहले ये विभाग तेजस्वी यादव के पास था- बिहार में गिरते पूल पर बोले नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी     |     CM विष्णु देव साय की विशेष पहल, श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दी 26 लाख की प्रोत्साहन राशि     |     कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर पर लगाए ये आरोप     |     सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता     |     यूपी विधानसभा उपचुनाव अखिलेश यादव के लिए क्यों सबसे ज्यादा जरूरी?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374