Breaking
रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में हुए भर्ती आतंकियों के निशाने पर दिल्ली, खतरे के बीच पुलिस अलर्ट, जानें क्या है साजिश बिहार: पटना के इस्कॉन मंदिर में मारपीट, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे; क्या है मामला? देवरिया में दो बदमाशों का एनकाउंटर, छात्राओं के साथ की थी छेड़खानी 7 अक्टूबर को फिर दहला इजराइल, हिजबुल्लाह के रॉकेट के आगे सिस्टम फेल पाकिस्तान में चीनी नागरिक फिर बने टारगेट, कराची में विस्फोट में 2 की मौत, हमले पर चीन ने कही ये बात AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, पार्टी भड़की Delhi Police की स्पेशल सेल ने पंजाब में मारी रेड, 10 करोड़ की कोकीन बरामद Israel-Hamas War का एक सालः इजराइल ने अपने 1200 नागरिकों के बदले हमास के 42 हजार लोग मारे; तबाह कर द... बस चलाते वक्त आया हार्ट अटैक, जाते-जाते बचाईं 30 जानें… रूला देगी जिंदादिली की ये कहानी

आठ माह तक गुमशुदगी का नाटक करती रही पत्नी, प्रेमी संग मिलकर पति को कर दिया था दफन

Whats App

आलीराजपुर। धार जिले के डही थाना क्षेत्र के खटामी ग्राम में एक सनसनीखेज घटना का खुलासा पुलिस ने किया है। गांव का एक शख्स करीब आठ माह से लापता था। इस दौरान उसकी दूसरी पत्नी अपने पति के गुमशुदा हो जाने का नाटक करती रही। मामले में पुलिस की लंबी जांच के बाद ऐसा तथ्य सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया।

Whats App

पुराने कुएं में दफन कर दिया था शव

पुलिस के अनुसार दरअसल लापता शख्स की दूसरी बीवी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को नानपुर थाना क्षेत्र के फाटा भुरघाटी में एक नदी किनारे स्थित कुएं में दफन कर दिया था। पुलिस को यहां से हड्डियां और चप्पल मिली है। पुलिस अब शव की डीएनए जांच कराएगी, जिससे मृतक की पहचान सुनिश्चित होगी।

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार मुन्ना तड़वाल निवासी खटामी (धार) आठ माह से लापता था। गायब होने के बाद स्वजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस मुन्ना को लापता समझकर मामले की जांच कर रही थी।

मृतक के भांजे से पूछताछ की तो हुआ खुलासा

इस बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतक के भांजे लालू से पूछताछ की। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। लालू ने पुलिस को बताया कि मृतक की दूसरी पत्नी रेशमा ने अपने प्रेमी गुड्डू के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी।

इसलिये उतार दिया मौत के घाट

इसके बाद पति के शव को ग्राम फाटा भुरघाटी में नदी किनारे पुराने कुएं में फेंककर ऊपर से मिट्टी व पत्थर डाल दिए थे। इस बारे में मृतक के स्वजन का कहना है कि संभवतः गुड्डू और रेशमा के प्रेम-प्रसंग के बारे में मुन्ना को पता चल गया था, इसलिए मुन्ना को मौत के घाट उतार दिया गया।

जेसीबी से कराई गई खोदाई

नानपुर पुलिस ने इस संबंध मेंं बताया कि डही पुलिस के साथ मिलकर मौके पर जेसीबी से खोदाई कराई गई। यहां से हड्डियां और चप्पल मिली है। मृतक की शिनाख्ती के लिए अब डीएनए जांच कराई जाएगी। खोदाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी जुट गए थे।

रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में हुए भर्ती     |     आतंकियों के निशाने पर दिल्ली, खतरे के बीच पुलिस अलर्ट, जानें क्या है साजिश     |     बिहार: पटना के इस्कॉन मंदिर में मारपीट, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे; क्या है मामला?     |     देवरिया में दो बदमाशों का एनकाउंटर, छात्राओं के साथ की थी छेड़खानी     |     7 अक्टूबर को फिर दहला इजराइल, हिजबुल्लाह के रॉकेट के आगे सिस्टम फेल     |     पाकिस्तान में चीनी नागरिक फिर बने टारगेट, कराची में विस्फोट में 2 की मौत, हमले पर चीन ने कही ये बात     |     AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, पार्टी भड़की     |     Delhi Police की स्पेशल सेल ने पंजाब में मारी रेड, 10 करोड़ की कोकीन बरामद     |     Israel-Hamas War का एक सालः इजराइल ने अपने 1200 नागरिकों के बदले हमास के 42 हजार लोग मारे; तबाह कर दिया गाजा, पिक्चर अभी भी बाकी….     |     बस चलाते वक्त आया हार्ट अटैक, जाते-जाते बचाईं 30 जानें… रूला देगी जिंदादिली की ये कहानी     |