Breaking
भगवान को याद किया और लगा दी वाटरफॉल में छलांग, सेना के रिटायर्ड जवान के कूदने का Video अब ‘दंड’ नहीं लोगों को ‘न्याय’ मिलेगा, 3 नए आपराधिक कानून लागू होने पर बोले अमित शाह गुजरात को एक और बड़ा सम्मान, CM ऑफिस को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट सैकड़ों कर्मचारियों के लिए संकटमोचक बने रतन टाटा, कंपनी ने कर दिया था टर्मिनेट अलीराजपुर में बुराड़ी जैसा कांड, फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के 5 लोग ससुर का 12 साल से चल रहा था अफेयर, भनक लगते ही दामाद ने सिखाया ऐसा सबक, उम्र भर रखेगा याद क्या अग्निवीर को नहीं दिया जाता शहीद का दर्जा? राहुल गांधी के सवाल का राजनाथ ने ये दिया जवाब ‘मेरी आंखों में देखें…’, पाकिस्तानी संसद में दिखा रोमांटिक माहौल, महिला सांसद की बात सुन शरमा गए स्प... मेधा पाटकर को मानहानि मामले में 5 माह की सजा, 10 लाख का जुर्माना आप PM से झुककर हाथ मिलाते हैं… राहुल के सवाल पर स्पीकर ने समझाया संस्कार

मां ने मासूम बेटी की चाकू मारकर की हत्या, फिर उसी के खून से दीवार पर लिखा- “मेरी मौत के जिम्मेदार…”

Whats App

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मां ने अपनी बेटी की हत्या कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला ने चाकू से गोदकर मासूम बेटी की जान ले ली। इसके बाद उसने बेटी के खून से ही दीवार पर लिखा- “मेरी मौत के जिम्मेदार सास, ससुर, बड़ी ननद और मेरे पति हैं।”

दीवार पर सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने चाकू से खुद के शरीर पर भी वार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालात में उपचार के लिए सीधी से रीवा रेफर किया गया है। सीधी पुलिस के अनुसार घटना पडैनिया गांव की है, जिसमें बच्ची की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने की परिवार से पूछताछ

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के कमरे के अंदर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कमरे में पलंग पर मासूम बच्ची का खून से लथपथ शव पड़ा था। जमीन पर बच्ची का खून बहा हुआ मिला। पुलिस ने जांच के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। फिर परिवार के लोगों से एक-एक करके घटना के संबंध में जानकारी भी ली।

प्रारंभिक तौर पर मामला घरेलू प्रताड़‍ना को नजर आ रहा है, जिससे तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस इस मामले में आस-पास के लोगों और महिला के मायके वालों से भी पूछताछ कर सकती है। महिला को इलाज कराने के लिए रीवा भेजा गया है। इलाज के बाद वो होश में हाती है, तो उसके बयान भी लिए जाएंगे।

भगवान को याद किया और लगा दी वाटरफॉल में छलांग, सेना के रिटायर्ड जवान के कूदने का Video     |     अब ‘दंड’ नहीं लोगों को ‘न्याय’ मिलेगा, 3 नए आपराधिक कानून लागू होने पर बोले अमित शाह     |     गुजरात को एक और बड़ा सम्मान, CM ऑफिस को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट     |     सैकड़ों कर्मचारियों के लिए संकटमोचक बने रतन टाटा, कंपनी ने कर दिया था टर्मिनेट     |     अलीराजपुर में बुराड़ी जैसा कांड, फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के 5 लोग     |     ससुर का 12 साल से चल रहा था अफेयर, भनक लगते ही दामाद ने सिखाया ऐसा सबक, उम्र भर रखेगा याद     |     क्या अग्निवीर को नहीं दिया जाता शहीद का दर्जा? राहुल गांधी के सवाल का राजनाथ ने ये दिया जवाब     |     ‘मेरी आंखों में देखें…’, पाकिस्तानी संसद में दिखा रोमांटिक माहौल, महिला सांसद की बात सुन शरमा गए स्पीकर     |     मेधा पाटकर को मानहानि मामले में 5 माह की सजा, 10 लाख का जुर्माना     |     आप PM से झुककर हाथ मिलाते हैं… राहुल के सवाल पर स्पीकर ने समझाया संस्कार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374