Breaking
टीम इंडिया के मुंबई पहुंचने से पहले बारिश का अलर्ट, कैसे होगा रोड शो? बागेश्वर धाम में ना हो हाथरस जैसा कांड, 5 जिलों की पहुंची पुलिस फोर्स PM मोदी से मिलने से पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने किया जबरदस्त भांगड़ा, डांस देख विराट कोहली... राजस्थान की सियासत में बड़ी हलचल, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा भोले बाबा की बहन सोनकली ने उगले कई राज, बताया कहां से मिलीं सूरजपाल को ‘चमत्कारी शक्तियां’ महंगे पत्थर, शीशा और लकड़ी से बनी है भोले बाबा की ये आलीशान ‘कुटिया’, यहां पत्नी के नाम है करोड़ों की... पश्चिम बंगाल में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं से ममता सरकार चिंतित, अफसरों को जारी किए ये निर्देश लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट शिमला, बेंगलुरु, मुंबई…इन शहरों में लोगों की जान की दुश्मन बनी जहरीली हवा फिल्मी पर्दे पर बाबाओं के पैसे और पावर की पाप लीला…असली सिंघम रिटर्न कब?

भोपाल में RPF ने अवैध वेंडरों की धरपकड़ के लिए चलाया अभियान, 11 हजार से ज्यादा अवैध वेंडर्स पर की कार्रवाई..

Whats App

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडरों द्वारा चोरी और दूसरे अपराधों की रोकथाम के लिए RPF ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत भोपाल मंडल के रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़ियों में सक्रिय 11 हज़ार से ज्यादा अवैध वेंडरों पर कार्रवाई की गई। भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने बताया कि अवैध वेंडरों द्वारा रेलवे स्टेशनों और यात्री गाड़ियों में अमानक वस्तुओं की MRP से ज्यादा दाम पर बिक्री, यात्रियों के साथ मारपीट और चोरी की वारदातों की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसको मद्देनज़र रखते हुए रेल आईजी के मार्गदर्शन में सघन चैकिंग अभियान चलाया। RPF के तलाशी अभियान में पिछले साल के मुकाबले करीब 3 हज़ार अधिक मामले दर्ज किये गए। RPF कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि कई आपराधिक पृष्ठभूमि के अवैध वेंडरों को भी चिन्हित कर दण्डात्मक कार्यवाई की गई है।

इटारसी में सबसे ज्यादा अवैध वेंडर्स पर हुई कार्यवाई, मिलीभगत में शामिल रेलवे स्टाफ पर भी की गई कार्यवाई।

RPF कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि अवैध वेंडर्स के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सबसे ज्यादा अवैध वेंडर्स इटारसी जंगशन से पकड़े गए। इटारसी में करीब 3200 अवैध वेंडर्स पर मामले दर्ज किए गए। साथ ही इन अवैध वेंडर्स से मिलीभगत के आरोप में रेलवे स्टाफ पर भी दण्डात्मक कार्यवाई की गई। RPF कमांडेंट के मुताबिक पिछले साल भोपाल मंडल में जहां 8700 के करीब अवैध वेंडर्स पर कार्रवाई की गई थी। वहीं इस साल चलाये गए अभियान में 11 हज़ार 70 मामले दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है।

Whats App

भोपाल मंडल में यात्री सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाना है लक्ष्य- प्रशांत यादव।

RPF कमांडेंट प्रशांत यादव के मुताबिक भोपाल रेल मंडल में यात्री सुरक्षा और सुविधाए बढ़ाना हमारा पहला लक्ष्य है। जिसके लिए RPF , भोपाल डीआरएम , और IRCTC के साथ मिलकर लगातार अभियान चलाए हुए हैं। साथ ही यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए RPF ने कई नम्बर भी जारी किए हैं। जिसके जरिये यात्री तत्काल RPF की सहायता प्राप्त कर सकता है।

टीम इंडिया के मुंबई पहुंचने से पहले बारिश का अलर्ट, कैसे होगा रोड शो?     |     बागेश्वर धाम में ना हो हाथरस जैसा कांड, 5 जिलों की पहुंची पुलिस फोर्स     |     PM मोदी से मिलने से पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने किया जबरदस्त भांगड़ा, डांस देख विराट कोहली की छूटी हंसी     |     राजस्थान की सियासत में बड़ी हलचल, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा     |     भोले बाबा की बहन सोनकली ने उगले कई राज, बताया कहां से मिलीं सूरजपाल को ‘चमत्कारी शक्तियां’     |     महंगे पत्थर, शीशा और लकड़ी से बनी है भोले बाबा की ये आलीशान ‘कुटिया’, यहां पत्नी के नाम है करोड़ों की संपत्ति     |     पश्चिम बंगाल में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं से ममता सरकार चिंतित, अफसरों को जारी किए ये निर्देश     |     लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत फिर बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट     |     शिमला, बेंगलुरु, मुंबई…इन शहरों में लोगों की जान की दुश्मन बनी जहरीली हवा     |     फिल्मी पर्दे पर बाबाओं के पैसे और पावर की पाप लीला…असली सिंघम रिटर्न कब?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374