Breaking
कोलकाता विश्‍वविद्यालय में हमलाकर भागे दो आरोपितों को सतना से पश्चिम बंगाल ले गई पुलिस सिवनी में हाईवे को आठ घंटे तक घिस-घिसकर धोने में लगे रहे 25 कर्मी माफियाओं के निशाने पर खोड़ का पहाड़, कर रहे मुरम का खनन एक साल से लापता छात्रा की जगह युवक दे रहा था परीक्षा, हंगामा हुआ पर कार्रवाई नहीं मोटर पम्‍प चोरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, खेत में बना लिया था बंधक अंबाह में ऑटो से गोवंश के कंकाल और खाल जब्त, तीन लोगों पर मामला दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले के बीच युवक से मांगे बच्‍चे, पत्नी के साथ साले व ससुर को लाठियों से पीटा पारदी गिरोह का इनामी कुख्यात सरगना सूरज गिरफ्तार, देशभर में की हैं लूट, डकैती और चोरी की वारदातें इंदौर में फिजिकल एकेडमी के बच्चों की फूड पॉइजनिंग से अचानक बिगड़ी तबीयत, मच गया हड़कंप कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने 5 साल की बच्ची को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

सरपंच ने गांव में की गोलीबारी, फायरिंग में एक महिला की मौत, एक घायल

Whats App

दतिया। जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम बनवास में शनिवार रात हुई गोलीबारी में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं के युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में मृतका का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेजा।

घटना शनिवार देर रात की बताई जाती है। मामले में गांव के सरपंच सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए रविवार को एसपी वीरेंद्र मिश्रा भी बनवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार ग्राम वनवास निवासी रतिराम यादव का शराब पीने के दौरान घटना से एक दिन पूर्व शुक्रवार शाम गांव के सरपंच अरविंद यादव के भाई रविन्द्र से विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय तो दोनों को शांत करा दिया, लेकिन गुस्से में भरे बैठे रविंद्र ने यह सारी बात अपने भाई सरपंच अरविंद को बताई। जिस पर वह भड़क गया।

Whats App

पुलिस के मुताबिक सरपंच अरविंद यादव इसी बात से नाराज होकर अपने साथियों के साथ शनिवार रात रतिराम के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि अरविंद ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली रतिराम की बहु अहिल्या के सीने में लगी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गोली लगने से उसकी भतीजी प्रियंका घायल हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

एसपी मिश्रा का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपितों के संबंधित ठिकानों पर पुलिस दविश दे रही है।

कोलकाता विश्‍वविद्यालय में हमलाकर भागे दो आरोपितों को सतना से पश्चिम बंगाल ले गई पुलिस     |     सिवनी में हाईवे को आठ घंटे तक घिस-घिसकर धोने में लगे रहे 25 कर्मी     |     माफियाओं के निशाने पर खोड़ का पहाड़, कर रहे मुरम का खनन     |     एक साल से लापता छात्रा की जगह युवक दे रहा था परीक्षा, हंगामा हुआ पर कार्रवाई नहीं     |     मोटर पम्‍प चोरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, खेत में बना लिया था बंधक     |     अंबाह में ऑटो से गोवंश के कंकाल और खाल जब्त, तीन लोगों पर मामला दर्ज     |     दहेज प्रताड़ना के मामले के बीच युवक से मांगे बच्‍चे, पत्नी के साथ साले व ससुर को लाठियों से पीटा     |     पारदी गिरोह का इनामी कुख्यात सरगना सूरज गिरफ्तार, देशभर में की हैं लूट, डकैती और चोरी की वारदातें     |     इंदौर में फिजिकल एकेडमी के बच्चों की फूड पॉइजनिंग से अचानक बिगड़ी तबीयत, मच गया हड़कंप     |     कैलारस नगर पालिका अध्यक्ष की कार ने 5 साल की बच्ची को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374