Breaking
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका बाबर आजम ने 3 छक्के मार दिए तो अपना यूट्यूब चैनल बंद कर दूंगा, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी खुली चुनौती इस सरकारी बैंक के फंड ने किया मालामाल, एक लाख को बना दिया 84 लाख गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी? शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही 40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा... छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे

फ्लाइट में घुस गया सांप, यात्री सहमें, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Whats App

कुआलालंपुर । हवाई जहाज में सांप सुनकर आपको आश्चर्य होगा क्योंकि आज के दौर में यात्रा के लिए फ्लाइट को सबसे सुरक्षित और तेज माध्यम माना जाता है। फ्लाइट में घुसने से पहले लोगों की कड़ी जांच की जाती है। ऐसे किसी भी सामान को फ्लाइट में नहीं जाने दिया जाता है, जिससे यात्रियों को कोई खतरा हो। लेकिन, मलेशिया में उड़ान के दौरान विमान के अंदर सांप दिखने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सांप को चलते देख फ्लाइट में सवार यात्री इतने डर गए कि पायलटों को विमान की आपातकालीन लैंडिंग तक करनी पड़ी। अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह सांप मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तवाउ जाने वाली एयर एशिया की एक फ्लाइट में दिखाई दिया था। इस घटना को एक टिकटॉक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में एक लंबा सांप विमान के ओवरहेड लाइट फिक्स्चर के अंदर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा कि मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तवाउ जाने वाली उड़ान को कुचिंग में एक आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एयर एशिया एयरलाइन के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने लिओंग टीएन लिंग ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि, एयर एशिया की तरफ से फ्लाइट में सांप दिखने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एयरलाइन के सिक्योरिटी ऑफिसर ने कहा कि एयर एशिया कुआलालंपुर से तवाउ की उड़ान में गुरुवार को हुई घटना से अवगत है। जैसे ही पायलट को घटना की जानकारी दी गई, उन्होंने विमान को डिसइनफेक्ट करने लिए कुचिंग की ओर मोड़ दिया।
अधिकारियों की ओर से बताया गया कि इस घटना में न तो यात्रियों को और न ही सांप को कोई चोट आई। रिपोर्ट के अनुसार, कुचिंग में विमान से सांप को निकाले जाने के बाद उसे अपने गंतव्य स्थल तवाउ के लिए रवाना कर दिया गया। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने लिओंग टीएन लिंग ने बताया कि यात्रियों को अपनी फ्लाइट को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। गुरुवार को जो भी हुआ वह कोई सामान्य घटना नहीं थी। यह एक बहुत ही दुर्लभ घटना है जो समय-समय पर किसी भी विमान पर हो सकती है। गुरुवार को पोस्ट किए जाने के बाद से टिकटॉक पर इस वीडियो को 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे ट्विटर समेत कई दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस वीडियो को किसने रिकॉर्ड किया था। यह पहली बार नहीं है जब सांपों को फ्लाइट के अंदर देखा गया है। 2019 में, ऑस्ट्रेलिया से स्कॉटलैंड की यात्रा करने वाली एक महिला को अपने सामान के अंदर सांप मिला था। एक मौका ऐसा भी आया जब एक पायलट को कॉकपिट में सांप मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका     |     बाबर आजम ने 3 छक्के मार दिए तो अपना यूट्यूब चैनल बंद कर दूंगा, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी खुली चुनौती     |     इस सरकारी बैंक के फंड ने किया मालामाल, एक लाख को बना दिया 84 लाख     |     गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस     |     कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी?     |     शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही     |     40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज     |     बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा…     |     छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य     |     जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374