Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बना परफ्यूम न्यूयॉर्क में हुआ लॉन्च; लौंग, इलायची, जायफल जैसी कई चीजों से हुआ तैयार

Whats App

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बना परफ्यूम न्यूयॉर्क में लॉन्च किया गया है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास रणधीर जायसवाल ने इस ‘मेड इन इंडिया’ परफ्यूम को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के हिस्से के रूप में ‘वैलेंटाइन डे’ के मौके पर लॉन्च किया गया। रणधीर जायसवाल ने कहा, “यह संभवत: पहली बार है कि आपके पास कन्नौज (यूपी) से भारतीय इत्र है, वह भी ऐसे समय में जब हम भारत की आजादी के 75 साल मना रहे हैं।”

परफ्यूम बनाने वाली कंपनी जिघाराना ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक शख्सियत और निडर उद्यमी विकास खन्ना के साथ उनके पहले परफ्यूम के लिए काम करके बेहद खुशी हो रही है। जिघाराना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्वप्निल पाठक शर्मा ने कहा, “यहां न्यूयॉर्क में उत्पाद लॉन्च करना सम्मान की बात है। एक छोटे से शहर से आना, यह एक सपने के सच होने जैसा है। अपने शहर को इस तरह के वैश्विक मंच पर पेश करना, खुशी की बात है।

Whats App

कंपनी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “जिघाराना का नया इत्र ‘विकास खन्ना’ लौंग, इलायची, जायफल, चंदन, चमेली और गुलाब जैसे तत्वों का एक अनूठा मिश्रण है, जो सदियों से भारत की अनूठी महक को परिभाषित करता आया है।” जिघाराना के सीईओ ने कहा कि कंपनी उनके गृहनगर “भारत की इत्र राजधानी” कन्नौज को समर्पित एक इत्र भी लॉन्च करेगी।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “हमारी सभ्यता के उद्गम स्थल के करीब पवित्र मां गंगा के पास स्थित “भारत की इत्र राजधानी” कन्नौज का यह नया उत्पाद अतुल्य भारत के सार को पकड़ने का हमारा विनम्र प्रयास है। संयोग से, जिघाराना की मूल कंपनी का 1911 से इत्र बनाने का पारिवारिक इतिहास रहा है।”

इत्र निर्माता ने कहा कि उन्होंने शुद्ध गुलाब के तेल जैसी कीमती सामग्री का उपयोग किया है जो उत्पन्न करने के लिए संसाधन और श्रम दोनों लगते हैं। 20 ग्राम गुलाब के तेल को बनाने में लगभग 100 किलोग्राम फूल लगते हैं।

कंपनी ने भारत के इतिहास और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली अधिक विशिष्ट सुगंधों को पेश करने योजना बनाई है। इसके अलावा, ब्रांड सुगंधित मोमबत्तियों के बाजार में भी अवसरों को तलाशना चाहता है।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374