Breaking
मंदसौर में बोले CM मोहन यादव- PM मोदी का कोई परिवार नहीं, वे आपके बच्चों के लिए लड़ रहे MP की 9 सीटों पर वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 62.28% मतदान छत्तीसगढ़ : पहली बार वोट डालकर लौट रही युवती पर गिरी आसमानी बिजली, मौत छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर 6 बजे तक 66.94 मतदान, 5 पीढ़ीयों के मतदान की अनोखी तस्वीर आई सामने बैतूल में बड़ा हादसा, मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी भीषण आग, EVM और VVPAT भी जले... शादी की खुशियां मातम में बदली, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, महिला घायल... वोट डालने वालों की चमकी किस्मत, लकी ड्रॉ में निकली डायमंड रिंग, टीवी-फ्रिज भी मिले शादी की खुशियां मातम में बदली, डंपर से टकराई कार, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत... मुरैना में DSP हेडक्वार्टर के गनर ने खुद को मारी गोली, हुई मौत... ‘लिव-इन’ पार्टनर से दुष्कर्म के आरोप से शादीशुदा व्यक्ति को कोर्ट ने किया बरी, कॉन्ट्रैक्ट पेपर बना ...

दाउद इब्राहिम की बहन हसीना के बंद पड़े घर पर रेड, छोटा शकील का रिश्तेदार हिरासत में

Whats App

मुंबई   अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के 10 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी मुंबई और आसपास के इलाकों में जारी है। सूत्रों के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड के लोगों के अलावा इस रेड में महाराष्ट्र के एक बड़े नेता का नाम भी सामने आया है। यह रेड मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है। हालांकि अभी तक ED का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के कई साल से बंद पड़े घर को भी ED की टीम खंगाल रही है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, ED ने छोटा शकील का रिश्तेदार सलीम फ्रूट को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

पाकिस्तान कनेक्शन आया था सामने

Whats App

90 के दशक में फरार हुए अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोगों पर बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप है। कुछ दिन पहले केंद्रीय जांच एजेंसी को अंडरवर्ल्ड के पंजाब कनेक्शन के बारे में पता चला था। यह जानकारी सामने आई थी कि पंजाब में अस्थिरता फैलाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अंडरवर्ल्ड का सहारा ले रही है। सूत्रों के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग बड़े पैमाने पर मुंबई से पंजाब पैसे पहुंचा रहे हैं।

कुछ दिन पहले दाऊद का करीबी हुआ था अरेस्ट

इस महीने की शुरुआत में जांचकर्ताओं ने 1993 ब्लास्ट के आरोपी अबू बकर को गिरफ्तार किया था। 29 सालाें से फरार अबू को दाऊद का करीबी सहयोगी बताया जाता है। अबू को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार किया गया था।

संजय राउत की PC से पहले रेड के मायने

शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत मंगलवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवसेना भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं को लेकर बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे ED और बीजेपी नेताओं के बीच कथित संबंधों को लेकर कुछ खुलासा कर सकते हैं। प्रेस-कॉन्फ्रेंस से पहले हुई इस रेड को भी इसी मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है।

मंदसौर में बोले CM मोहन यादव- PM मोदी का कोई परिवार नहीं, वे आपके बच्चों के लिए लड़ रहे     |     MP की 9 सीटों पर वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 62.28% मतदान     |     छत्तीसगढ़ : पहली बार वोट डालकर लौट रही युवती पर गिरी आसमानी बिजली, मौत     |     छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर 6 बजे तक 66.94 मतदान, 5 पीढ़ीयों के मतदान की अनोखी तस्वीर आई सामने     |     बैतूल में बड़ा हादसा, मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी भीषण आग, EVM और VVPAT भी जले…     |     शादी की खुशियां मातम में बदली, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, महिला घायल…     |     वोट डालने वालों की चमकी किस्मत, लकी ड्रॉ में निकली डायमंड रिंग, टीवी-फ्रिज भी मिले     |     शादी की खुशियां मातम में बदली, डंपर से टकराई कार, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत…     |     मुरैना में DSP हेडक्वार्टर के गनर ने खुद को मारी गोली, हुई मौत…     |     ‘लिव-इन’ पार्टनर से दुष्कर्म के आरोप से शादीशुदा व्यक्ति को कोर्ट ने किया बरी, कॉन्ट्रैक्ट पेपर बना संजीवनी बूटी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374