Local & National News in Hindi

सेना ने नाकाम की हमले की साजिश, जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बरामद IED को किया डिफ्यूज

0 42

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के पास जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों ने आईईडी बरामद किया। आईईडी मिलने के बाद हाईवे पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है और उसे डिफ्यूज करने के लिए एंटी बम स्क्वॉड को बुलाया गया। आईईडी को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया जिसके चलते बड़ा हादसे होने से टल गया।

इससे पहले मंगलवार को भी जम्मू-पुंछ नेशनल हाइवे पर एक आईईडी विस्फोटक मिला था जिसे डिफ्यूज कर दिया गया था। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के पल्लनवाला सेक्टर में एलओसी के पास एक आईईडी धमाका हुआ था, इसमें सेना का एक जवान शहीद हुआ था जबकि दो जवान घायल हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !