Breaking
फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया... इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर? चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर? WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान गर्मियों में मेकअप के दौरान फॉलो करें ये 6 टिप्स, नहीं बिगड़ेगा लुक

अनिल अंबानी की 4 कंपनियों ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

Whats App

भारतीय शेयर बाजार में अनिल अंबानी की 4 कंपनियों ने निवेशकों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। ये 4 कंपनियां- रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस पावर और रिलायंस होम फाइनेंस हैं। इन सभी कंपनियों के स्टॉक बुरी तरह क्रैश हुए हैं। शेयर बाजार के एक्सपर्ट इस गिरावट की वजह सेबी की कार्रवाई को बता रहे हैं। वहीं, अनिल अंबानी की प्रमुख कंपनी रिलायंस कैपिटल ने कहा है कि सेबी की कार्रवाई के वित्तीय प्रभाव के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकती है। रिलायंस कैपिटल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि अभी सेबी के अंतरिम आदेश के वित्तीय प्रभाव का अनुमान लगाना मुश्किल है।

सेबी ने रिलायंस कैपिटल की सब्सिडरी कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य लोगों पर अनुचित व्यवहार के अलावा नियमों के उल्लंघन को लेकर पूंजी बाजार में कारोबार की रोक लगाई थी। इसके साथ ही सेबी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। गुरुवार के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस इंफ्रा का शेयर भाव करीब 8 फीसदी नुकसान के साथ 113 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। रिलायंस होम फाइनेंस की बात करें तो 4.95 फीसदी की गिरावट आई है और ये 4.03 रुपए के स्तर पर ठहरा है। रिलायंस कैपिटल 2.76 फीसदी नुकसान के साथ 14.10 रुपए पर है तो वहीं रिलायंस पावर 4.60 फीसदी लुढ़क कर 14.10 रुपए पर बंद हुआ है।

फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश     |     दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP     |     कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर     |     इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने     |     ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?     |     चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?     |     WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा     |     आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर     |     गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |     गर्मियों में मेकअप के दौरान फॉलो करें ये 6 टिप्स, नहीं बिगड़ेगा लुक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374