Breaking
बिहार: बिक्रमगंज में सरपंच की हत्या, भतीजे ने घर पहुंचकर गोलियों से भूना 90 सेकंड में पता चल जाएगा फेफड़ों का हाल, IIT कानपुर ने बनाया ऐसा डिवाइस शख्स की मौत पर गांव में पहुंचे तांत्रिक, दावा किया- मुर्दे को कर देंगे जिंदा और पढ़ने लगे मंत्र, फिर... सीट शेयरिंग 10 दिन में पूरी हो सकती है… शरद पवार ने विधानसभा चुनाव से पहले बताया कहां तक पहुंची तैया... महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात, जानें चुनाव आयोग की क्या है तैयारी जैसलमेर: सेना के साथ आए अधिकारी, 1 घंटे में लगाए 5 लाख पौधे, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड हेलो…लॉरेंस विश्नोई गैंग से हूं, 5 करोड़ रुपए देना, एक्सटोर्शन कॉल से कारोबारियों में दहशत दूसरे ट्रेलर में और भी दमदार दिखा ‘देवरा’, विलेन बनकर सैफ अली खान ने कैसा कमाल दिखाया? महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे से मिले सत्यपाल मलिक, बोले- इस बार राज्य में BJP का सफाया हो जाएगा PM मोदी को फिर पत्र, अफसरों का इस्तीफा; जानिए DVC से पानी छोड़ने पर ममता बनर्जी क्यों हैं नाराज

देवास में कुएं में पत्थर से बंधा हुआ मिला मां और बेटी का शव, उदय नगर थाना क्षेत्र की घटना

Whats App

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के थाना उदयनगर के देवझिरी में महिला व 3 साल की बच्ची का कुएं में शव मिलने सनसनी फैल गई है,शव निकालने के बाद इंदौर में पोस्टमार्टम कराया गया, वहीं मृतक महिला के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ममता व उसकी 3 वर्षीय बच्ची का शव पत्थर बंधा हुआ नजदीकी कुएं में मिला। परिजनों ने महिला व बच्ची के लापता होने पर उदयनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। टीआई उदयनगर ने बताया कि, आज महिला व बच्ची के शव को परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा। ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। इसकी राजपत्रिक अधिकारी जांच करेंगे।

बता दें कि,ग्राम देवझिरी में शुक्रवार को एक कुएं से एक महिला का शव मिला। महिला के साथ 3 साल की बालिका भी बंधी हुई थी। महिला के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि, उसे उसके पति और ससुराल के लोगों ने मारा है। सूचना पर उदयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि, पहले पति व ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार की जाए,नहीं तो हम कुएं से शव को नहीं निकलने देंगे। पुलिस ने शुक्रवार को शाम तक सर्चिंग कर पति व जेठ को हिरासत में लिया है। जिसके बाद शनिवार को महिला व बच्ची का शव कुएं से निकाला गया और इंदौर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। इंदौर में ही मायके पक्ष के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। इस मामले में उदयनगर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

उदयनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देवझिरी में ममता बाई पति जीवन सोलंकी का शव उसकी 3 साल की बेटी के साथ घर के पास ही कुएं में मिला था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के प्रकरण दर्ज कराया है। मृतक महिला के पति जीवन तथा जेठ सुरेश सोलंकी को हिरासत में लिया है। शनिवार को महिला और बच्ची का शव कुएं से निकाला गया। और पोस्टमार्टम कल इंदौर में करवाया है। आज परिजनों को शव सौंपा जाएगा। जिनका विधिवत अंतिम संस्कार भी परिजनों द्वारा किया जाएगा, उक्त पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। इसमें राजपत्रिक अधिकारी जांच करेंगे। विधि अनुसार जांच की जाएगी।

बिहार: बिक्रमगंज में सरपंच की हत्या, भतीजे ने घर पहुंचकर गोलियों से भूना     |     90 सेकंड में पता चल जाएगा फेफड़ों का हाल, IIT कानपुर ने बनाया ऐसा डिवाइस     |     शख्स की मौत पर गांव में पहुंचे तांत्रिक, दावा किया- मुर्दे को कर देंगे जिंदा और पढ़ने लगे मंत्र, फिर…     |     सीट शेयरिंग 10 दिन में पूरी हो सकती है… शरद पवार ने विधानसभा चुनाव से पहले बताया कहां तक पहुंची तैयारी     |     महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात, जानें चुनाव आयोग की क्या है तैयारी     |     जैसलमेर: सेना के साथ आए अधिकारी, 1 घंटे में लगाए 5 लाख पौधे, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड     |     हेलो…लॉरेंस विश्नोई गैंग से हूं, 5 करोड़ रुपए देना, एक्सटोर्शन कॉल से कारोबारियों में दहशत     |     दूसरे ट्रेलर में और भी दमदार दिखा ‘देवरा’, विलेन बनकर सैफ अली खान ने कैसा कमाल दिखाया?     |     महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे से मिले सत्यपाल मलिक, बोले- इस बार राज्य में BJP का सफाया हो जाएगा     |     PM मोदी को फिर पत्र, अफसरों का इस्तीफा; जानिए DVC से पानी छोड़ने पर ममता बनर्जी क्यों हैं नाराज     |