Breaking
जीतू पटवारी के विवादित बयान को भाजपा नेताओं ने बताया महिलाओं का अपमान, इंदौर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस... शिवराज की सभा में अचानक क्यों आग बबूला हो गए विधायक सुरेंद्र पटवा, अफसर को दे डाली धमकी.. छत्तीसगढ़: BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी? कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है... हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना? कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी

चन्नी पर रवि किशन का पलटवार, सत्ता के लिए तुष्टिकरण की ओछी राजनीति करती हैं कांग्रेस  

Whats App

लखनऊ । यूपी-बिहार वालों को घुसने मत देना, चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पंजाब के सीएम चन्नी की अपील ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यूपी में पार्टी के लिए जमीन तलाशने की कोशिश में जुटीं प्रियंका गांधी की मौजूदगी में दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने जनता से कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील की है। अब गोरखपुर से बीजेपी के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने भी चन्नी पर पलटवार किया है।
रवि किशन ने वीडियों में कहा, चन्नी साहब ने कहा है, कि बिहार और यूपी के लोगों को घुसने नहीं देना, सारे पंजाबी इकट्ठे हो जाओ। खैर यह उनकी मानसिकता है, पंजाबी लोग इसतरह के नहीं है, बहुत अच्छे हैं, बहुत सभ्य और बहुत अच्छे दिल के लोग हैं। ऐसी जो स्वार्थ के लालची लोग कुर्सी के लिए इसतरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और तुष्टिकरण की ऐसी ओछी राजनीति करते हैं कि भइयों को नहीं घुसने देगा। भइया का मतलब आप जानते हैं। यही आप लोगों की मानसिकता बहुत गलत है। अभी आप नए नए बने हो विधायक से सीएम बने हैं। अचानक आपको जो सफलता मिली है वह पच नहीं रहा है। जबकि असली सफलता तो मिली भी नहीं है।”
रविकिशन ने प्रियंका गांधी वाड्रा को घेरते हुए कहा, ”प्रियंका जी ताली बजा रही थीं, बहुत दुखद है। पहले बात इस तरह की राजनीति दुष्टिकरण बहुत गलत है। जनता आपको माफ नहीं करेगी। जनता आपको यूपी के चुनाव में सबक देगी। जो सच्चे पंजाबी हैं जो देश को अलग नहीं देखना चाहते वह भी आपको हराएंगे। पंजाब में भी हारोगे, यूपी में हार ही रहे हो। तुष्टिकरण की इसी राजनीति ने आप लोगों को खत्म कर दिया है।”
रवि किशन ने कहा, ”आज आपको यूपी में आकर देखना चाहिए कि यूपी बहुत आगे जा चुका है। हम लोगों की सोच और मेहनत बड़े मुकाम पर ले जाएगी। पूरा देश सम्मान करता है। भगवानों का जन्म होता है। संत रविदास का जन्म यहां हुआ। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पटना में हुआ। इस ओछी राजनीति ने ही आप लोगों की यह हालत की है। भगवान आपको सदबुद्धि दे। जनता आप लोगों को हराकर सबक सिखाएगी।”

जीतू पटवारी के विवादित बयान को भाजपा नेताओं ने बताया महिलाओं का अपमान, इंदौर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस..     |     शिवराज की सभा में अचानक क्यों आग बबूला हो गए विधायक सुरेंद्र पटवा, अफसर को दे डाली धमकी..     |     छत्तीसगढ़: BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल     |     पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी?     |     कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है आपकी कुर्सी     |     हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना?     |     कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार     |     डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374