Breaking
विराट नाम बताकर लड़की से की थी दोस्ती, इंदौर में हिंदू संगठनों ने नदीम को पकड़ा भोपाल की बंद फैक्ट्री में हर दिन बनाई जा रही थी 25 किलो ड्रग्स कटनी में कार ने मारी मोटरसाइकिल सवार को टक्कर... दादा-दादी व नाती की मौके पर मौत रिस्तेदार ने नहाते समय युवती किया दुष्कर्म, मूक बधिर पीड़िता ने इशारों में बताई घटना भारत की पहली सामान्य AC ट्रेन Vande Metro का ट्रायल, कोटा से वाया उज्जैन-इंदौर, रतलाम तक संचालन संभव गरबा पंडाल से लौट रहे दंपति से मस्जिद के पास मारपीट, दो पक्ष आमने-सामने, 7 पर केस दर्ज भिंड में 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, पति ही निकला हत्यारा शिवपुरी जिला अस्पताल में मरीज की मौत,परिजनों ने हंगामा कर डॉक्टर को घेरा भिंड में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली ,हुई मौत इंदौर में डेंगू मच्छर के भोज का आयोजन, चर्चा में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

गरबा पंडाल से लौट रहे दंपति से मस्जिद के पास मारपीट, दो पक्ष आमने-सामने, 7 पर केस दर्ज

Whats App

आलीराजपुर: शहर में रविवार देर रात गरबा पंडाल से लौट रहे एक दंपति से मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। हंगामा इतना बढ़ा गया कि कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गरबा पंडाल से लौटने के दौरान मस्जिद के पास बहस

जानकारी अनुसार रविवार रात माली समाज के दंपति गरबा पंडाल से घर लौट रहे थे। इस दौरान जामा मस्जिद के निकट समुदाय विशेष के युवकों से शोर मचाने को लेकर उनकी बहस हो गई। आरोप है कि युवकों ने दंपति के साथ मारपीट कर दी।

Whats App

इसकी जानकारी मिलते ही समाज के लोग आरोपितों के घर के बाहर एकत्रित हो गए और दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगमा इतना बढ़ा कि पुलिस के सामने ही लोग हाथापाई पर उतारू हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

कलेक्टर ने दी चेतावानी

इसके बाद कलेक्टर ने माइक संभाला और भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी आरोपित हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश न करे। इसके बाद पुलिस पीड़ित पक्ष को लेकर थाने पहुंची और सात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है।

विराट नाम बताकर लड़की से की थी दोस्ती, इंदौर में हिंदू संगठनों ने नदीम को पकड़ा     |     भोपाल की बंद फैक्ट्री में हर दिन बनाई जा रही थी 25 किलो ड्रग्स     |     कटनी में कार ने मारी मोटरसाइकिल सवार को टक्कर… दादा-दादी व नाती की मौके पर मौत     |     रिस्तेदार ने नहाते समय युवती किया दुष्कर्म, मूक बधिर पीड़िता ने इशारों में बताई घटना     |     भारत की पहली सामान्य AC ट्रेन Vande Metro का ट्रायल, कोटा से वाया उज्जैन-इंदौर, रतलाम तक संचालन संभव     |     गरबा पंडाल से लौट रहे दंपति से मस्जिद के पास मारपीट, दो पक्ष आमने-सामने, 7 पर केस दर्ज     |     भिंड में 12 दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, पति ही निकला हत्यारा     |     शिवपुरी जिला अस्पताल में मरीज की मौत,परिजनों ने हंगामा कर डॉक्टर को घेरा     |     भिंड में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली ,हुई मौत     |     इंदौर में डेंगू मच्छर के भोज का आयोजन, चर्चा में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन     |