Breaking
बालासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं…PM मोदी के नकली संतान वाले बयान पर उद्धव का पलटवार बैतूल के 4 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान कल, जानिए चुनाव आयोग की क्या है तैयारियां छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, CM साय बोले- शाबास बेटियों कांकेर के 9 छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह, 10वीं में 6 और 12वीं में 3 मेरिट सूची में शामिल कोल्ड ड्रिंक नहीं पिलाने पर लाइनमैन हुआ नाराज, ट्रांसफार्मर में किया फॉल्ट, जानें पूरा मामला... दो पत्नियों वाले पुरुषों को मिलेंगे दो लाख रुपए, जोश-जोश में ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता कांतिलाल भ... केदारनाथ धाम के आज से खुले कपाट, भक्त ऐसे करें महादेव के दर्शन तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी?

बिहार में जदयू नेता हत्या मामले में 3 गिरफ्तार, विपक्ष ने सरकार से पूछे सवाल

Whats App

समस्तीपुर | बिहार के समस्तीपुर में जनता दल (युनाइटेड) नेता खलील आलम रिजवी की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीट-पीटकर हत्या करने की बात बताई जा रही है।

पुलिस ने अकबरपुर फकीराना गांव के एक पोल्ट्री फॉर्म से अधजली हालत में खलील का शव बरामद किया था। बताया जाता है कि 17 फरवरी को खलील का अपहरण कर लिया गया था और एक दिन बाद उसका शव बरामद किया गया था।

इस बीच मृतक के भाई ने मुसरीघरारी थाना में अपहरण से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Whats App

इसके बाद ही सोशल मीडिया पर हो रहे एक वीडियो वायरल में इस मामले को मॉब लिचिंग के रूप में दिखाया जा रहा है। इस संबंध में वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कैमरे पर यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि हिंसक लोगों ने रिजवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

हालांकि, आईएएनएस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि इस मामले में पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने यह भी कहा कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस के प्रारंभिक जांच में हत्या का यह मामला पैसे के लेन-देन का सामने आया था, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही थी।

इधर, इस घटना को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर और इससे संबंधित समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार की कटिंग पोस्ट करते हुए लिखा, बिहार की राजग सरकार में कानून व्यवस्था पूर्णत: समाप्त हो चुकी है। गाय के नाम पर मुस्लिम युवक जो स्वयं जदयू का नेता था उसे पीट कर, जिंदा जलाकर दफना दिया गया। नीतीश जी बताएं, बिहार में लगातार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? लोग कानून को हाथ में क्यों ले रहे हैं?

बालासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं…PM मोदी के नकली संतान वाले बयान पर उद्धव का पलटवार     |     बैतूल के 4 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान कल, जानिए चुनाव आयोग की क्या है तैयारियां     |     छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, CM साय बोले- शाबास बेटियों     |     कांकेर के 9 छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह, 10वीं में 6 और 12वीं में 3 मेरिट सूची में शामिल     |     कोल्ड ड्रिंक नहीं पिलाने पर लाइनमैन हुआ नाराज, ट्रांसफार्मर में किया फॉल्ट, जानें पूरा मामला…     |     दो पत्नियों वाले पुरुषों को मिलेंगे दो लाख रुपए, जोश-जोश में ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया, खड़ा हो गया विवाद     |     केदारनाथ धाम के आज से खुले कपाट, भक्त ऐसे करें महादेव के दर्शन     |     तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल     |     गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर     |     हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374