Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

आम आदमी पार्टी 24 फरवरी से 10 मार्च तक दिल्ली के 13000 बूथों पर करेगी बूथ संवाद

Whats App

दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने 24 फरवरी से 10 मार्च तक दिल्ली के 13000 बूथों पर बूथ संवाद की घोषणा की। साथ ही 12 और 13 मार्च को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में एमसीडी बदलाव यात्रा का भी ऐलान किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाय राय ने कहा कि बूथ संवाद में सभी नए और पुराने सदस्यों को बुलाकर एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्ट शासन से निजात पाने और एमसीडी में बदलाव को लेकर चर्चा की जाएगी। बूथ पर सभी सक्रिय लोगों की 20-20 की कमिटी बनाई जाएगी, जिसके माध्यम से बूथ विजय अभियान को पूरा किया जाएगा। 5 दिसंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया था, जिसमें पुराने सदस्यों को रिन्यू करने के अलावा लगभग 20 लाख नए सदस्य शामिल किए गए। वहीं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में किसी भी ओर से आएं, हर सड़क हर गली में कूड़े के अंबार दिखते हैं, जिसके लिए सिर्फ और बीजेपी एमसीडी ज़िम्मेदार है। लगभग 99% दिल्ली वाले एमसीडी में बदलाव चाहते हैं, एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं।
आप प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाय राय ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में पिछले लगभग 15 सालों से भाजपा से परेशान दिल्ली के लोग लंबे समय से बदलाव का इंतजार कर रहे थे। अब धीरे-धीरे वह घड़ी नज़दीक आ रही है। दिल्ली में इस बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 5 दिसंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया था। जिसमें अभी तक ना सिर्फ पुराने सदस्यों को रिन्यू किया गया बल्कि लगभग 20 लाख नए सदस्यों को आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल किया गया है। यह जो सदस्यता है, इसमें हमने एक मिसकॉल नंबर जारी किया था, कुछ सदस्य उससे बढ़े। दूसरा हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ में डोर-टू-डोर किया। उसकी मदद से भी कई नए सदस्य बने। तीसरा जगह-जगह कैंप लगाए गए, जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सके।
यह जो नए सदस्य बने हैं, और आम आदमी पार्टी के जो पुराने सदस्य हैं, यह सभी लोग जो सक्रिय रूप से एमसीडी में बदलाव के लिए काम करना चाहते हैं, उन सभी लोगों के साथ अब अगले चरण में, दिल्ली में जो 13000 बूथ हैं, उसपर पार्टी बूथ संवाद शुरू करने जा रही है। बूथ संवाद कल यानी कि 24 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगा। इस बूथ संवाद में हर बूथ पर, सभी नए और पुराने सदस्यों को बुलाया जाएगा। उसमें एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी का जो भ्रष्ट शासन रहा है, चारों तरफ जो दिल्ली कूड़ा-कूड़ा है, इस परिस्थिति से कैसे निजात पाया जाए, एमसीडी में कैसे बदलाव किया जाए, एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई जाए, इसपर चर्चा की जाएगी।
जो सदस्य सक्रिय रूप से एमसीडी के अगले चुनाव तक समय देने को तैयार हैं, हर बूथ पर कम से कम ऐसे 20 लोगों की कमिटी बनेगी। यदि सक्रिय लोगों की संख्या ज्यादा है तो हम उन्हें भी जिम्मेदारी देंगे। इन सभी लोगों को उसी वक्त नियुक्ति पत्र भी जारी किया जाएगा। जिससे कि अगले चुनाव तक इन लोगों के माध्यम से बूथ विजय का जो अभियान है, उसे पूरा किया जा सके। इसके साथ-साथ 12 और 13 मार्च को पूरी दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में एमसीडी बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। यह बदलाव यात्रा सभी विधानसभा के कार्यकर्ता, वहां के विधायक और पार्टी नेताओं के नेतृत्व में निकाली जाएगी। यह एमसीडी चुनाव को लेकर पार्टी ने पूरी तरह से तैयारियां शुरू कर दी हैं। हमें भरोसा है कि जिस प्रकार से जनता का साथ मिला है और जिस तरह से जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से परेशान है, वह इस अभियान के माध्यम इसे सफलता की मंज़िल पर ले जाएंगे।
‘आप’ के वरिष्ठ नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले जबसे विधानसभा का चुनाव हुआ तबसे लगातार आम आदमी पार्टी, भाजपा का एमसीडी में जो 15 सालों का शासन रहा, उसको दिल्ली की जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर रही है। हमने कई बार डोर-टू-डोर किया। हर मंडल पर लगभग 2.5 हज़ार जन सभाएं की। और हमने सदस्यता कैंपेन शुरू किया, जिसका मुख्य लक्ष्य लोगों को यह बताना था कि कैसे भाजपा ने दिल्ली को गंदा किया है। दिल्ली में किसी भी ओर से आएं, आपको हर सड़क, हर गली में कूड़े के अंबार दिखते हैं। तो क्या दिल्लीवाले इससे बदलाव चाहते हैं? तो लगभग 99% लोग बदलाव चाहते हैं।
हमने दिल्लीवालों से कहा कि यह लड़ाई आपकी है, आम आदमी पार्टी बहुत छोटी पार्टी है। आम आदमी पार्टी के पास ना तो रिसोर्स है और ना ही यह क्षमता है कि वह इतनी बड़ी लड़ाई लड़ सके। तो हमने दिल्ली वालों से पूछा कि यह बदलाव की लडाई है, क्या आप लड़ने को तैयार हैं? क्या आप दिल्ली निगम से भ्रष्ट भाजपा को बाहर करने के लिए तैयार हैं? भाजपा ने दिल्ली को बदसूरत बनाया हुआ है। उन्होंने दिल्ली को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया हुआ है। जब आप दिल्ली आते हैं, पहले तो दिल्ली को कुतुबमिनार आदि से जाना जाता था लेकिन आज उसे कूड़े के तीन पहाड़ों के नाम से जाना जाता है।
हमने पूछा कि क्या आप दिल्ली में बदलाव चाहते हैं? लगभग 20 लाख लोगों ने कहा कि इसबार निगम चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त कराएंगे। और जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में इतना अच्छा काम किया है, एमसीडी भी उन्हीं के हाथों में सौंपना चाहते हैं। जैसा कि गोपाल राय जी ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता, हमारी पार्टी के पदाधिकारी, हर बूथ के सभी नए और पुरानी साथी, उन सभी के साथ मिलकर 13000 बूथ संवाद शुरू कर रहे हैं। हर बूथ पर, भाजपा ने 15 सालों में दिल्ली वालों को जो शर्मासार किया है, उसका बदला कैसे लिया जाए, उसपर रणनीति बनेगी।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374