Local & National News in Hindi

J&K: शोपियां के मोलू-चित्रग्राम एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने ढेर किए 2 आतंकवादी

0 71

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के मोलू-चित्रग्राम इलाके में सोमवार तड़के सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। सेना की 44 आरआर पेट्रोलिंग पार्टी अपने वाहनों में शोपियां की ओर बढ़ रही थी कि तभी घात लगाकर बैठे आतंकियों ने जवानों की गाड़ी पर निशाना बनकर हमला किया। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। खबर लिखे जाने तक सना का सर्च ऑप्रेशन जारी था।
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं। मारे गए दोनों आतंकवादी स्थानीय बताए जा रहे हैं, हांलांकि उनकी शिनाख्त अभी नहीं हुई है। बता दें कि बातौर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सोमवार को ही पहला जम्मू कश्मीर और सियाचिन दौरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !