Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

झारखंड के देवघर जिले में महाशिवरात्रि अवसर पर ‘बाबाधाम मंदिर’में मची भगदड़

Whats App

देश में आज भगवान भोलेनाथ का त्यौहार महाशिवरात्रि बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देशभर के सभी शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की अपार भीड़ उमड़ रही है।  झारखंड के देवघर जिले बाबाधाम मंदिर में भगदड़ मचने की खबरें सामने आई है। जिसमें कई श्रद्धालु चोटिल भी हो गए हैं। मंदिर पहुंची बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने प्रशासन के प्रति विरोध जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगदड़ की खबर फैलते ही श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया, हालांकि प्रशासन की तत्परता से बड़ी घटना घटने से रोक दिया गया। उसके बाद प्रसाशन ने मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की है।

देवघर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाबा मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं लंबी कतारें लगी दिखी। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह उत्सव मनाया जाता है। श्रद्धालु भोलेनाथ को गंगाजल, बेलपत्र, दुग्ध, चावल और अन्य पूजन सामग्री चढ़ाकर पूजा करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। बैद्यनाथधाम में शिव और शक्ति एक ही जगह विराजमान है। इस वजह से महाशिवरात्रि के दिन बाबा मंदिर में चतुष्प्रहर पूजा होती है तथा पूजा में सिंदूर चढ़ाने की प्राचीन परंपरा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर देवघर में श्रद्धालुओं का समंदर उमड़ पड़ा, जिसने प्रशासन की महीनेभर की तैयारी पर पानी फेर दिया। आज के पर्व के लिए जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन ने मंदिर जो व्यवस्थाएं की थी। वह फेल हो गयी है। खबरों के अनुसार मंदिर में भगदड़ मच गई जिससे कई महिला-पुरुष चोटिल हो गए हैं।  बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को भी प्रशासन से सहयोग नहीं मिलने से नाराज विधायक की मंदिर प्रबंधक की जमकर बहस हुई। विधायक अंबा प्रसाद घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद इसकी शिकायत के लिए एसडीओ के पास पहुंची, लेकिन वहां भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया, जिसके बाद विधायक ने इसका विरोध जताया और कहा है कि इस मुद्दे को लेकर वे ऊपर तक जाएंगी।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374