Breaking
टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग प्रज्वल रेवन्ना मामले में नया मोड़, क्या इस जगह वीडियो हुए थे शूट? ड्राइवर लापता कांग्रेस ने अमेठी में केएल शर्मा को उतारकर राहुल बनाम स्मृति के नैरेटिव को बदल दिया है? कुणाल घोष की हो सकती है हत्या! अधीर चौधरी के बयान से मचा बवाल उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार

नीमच में गले में फंदा डालकर एक ही रस्सी से पेड़ पर लटका कपल,

Whats App

नीमच  एक प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र का है। हालांकि सुसाइड की साफ साफ वजह तो सामने नहीं आई है। लेकिन ये आशंका जताई जा रही है कि प्रेमी जोड़े को इस बात का डर था कि उनके प्यार को परिवार का साथ नहीं मिलेगा। इसी वजह से उन्होंने मौत को गले लगा लिया। शुक्रवार को प्रेमी जोड़े ने मौत के पहले गले में फंदा डाला और अपने आखिरी शब्दों को वीडियो में कैद किया। उन्होंने कहा – हमारी मौत के बाद, अलग नहीं, हमें एक साथ जलाना। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और पेड़ पर फांसी लगाकर लटक गए। लोगों ने एक ही रस्सी से दोनों को लटका देख पुलिस को कॉल किया। लड़की के परिवार वालों ने एक दिन पहले ही अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

रामपुरा थाना प्रभारी एसआई गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डायली गांव के जंगल में लड़का-लड़की ने फांसी लगाकर जान दी है। दोनों एक ही रस्सी से पेड़ से लटके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की पूजा और लड़का शैतान सुरावत दोनों डायली गांव के रहने वाले थे।

यह कहा वीडियो में…

Whats App

हम दोनों अपनी मर्जी से फांसी लगा रहे हैं। किसी ने हमसे कोई जबरदस्ती नहीं की है। हमारे मरने के बाद हमारे घरवाले आपस में न लड़ें। उन्हें कोई परेशान भी ना करे। हमारी मौत के बाद हम दोनों को एक साथ जलाया जाए, यही हमारी इच्छा है।

कंबल का व्यापार करता था युवक

शैतान के बारे में पता चला है कि उसका कंबल का व्यापार था। वह गांव-गांव जाकर कंबल बेचने का काम करता था। गुरुवार सुबह ही वह काम निपटाकर घर लौटा था। परिजनों से कुछ देर में आने का कहकर घर से निकला, इसके बाद नहीं लौटा। पूजा भी घर से कुछ काम का कहकर निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार वालों ने थाने पहुंचकर अपहरण का केस दर्ज करवाया।

परिवार हैरान, बोले – प्यार का पता नहीं था

शुक्रवार सुबह उनके शव फंदे पर देख परिवार वाले हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि दोनों एक -दूसरे से प्यार करते हैं। उन्हें लगा होगा कि हम इस प्यार को स्वीकार नहीं करेंगे, संभवत: इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया होगा।

टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |     प्रज्वल रेवन्ना मामले में नया मोड़, क्या इस जगह वीडियो हुए थे शूट? ड्राइवर लापता     |     कांग्रेस ने अमेठी में केएल शर्मा को उतारकर राहुल बनाम स्मृति के नैरेटिव को बदल दिया है?     |     कुणाल घोष की हो सकती है हत्या! अधीर चौधरी के बयान से मचा बवाल     |     उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374