Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

रोहित शर्मा ने बताया विराट कोहली का बेस्ट शतक

Whats App

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में होने वाला पहला टेस्ट मैच बेहद ही खास है। मोहाली के पीसीए स्टेडियम में विराट कोहली अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। इस खास मौके पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को सलाम किया। रोहित शर्मा ने कहा कि टेस्ट फॉर्मेट में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम इंडिया के लिए उनका योगदान सराहनीय है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच  से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान ने विराट कोहली की एक खास पारी को याद किया। रोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें विराट कोहली का कौन सा टेस्ट शतक बेहद खास लगता है साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई।

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अगर टीम के लिहाज से बात करूं तो विराट कोहली की अगुवाई में 2018 में जो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी वो बेहद खास थी। लेकिन अगर मैं विराट कोहली के बतौर बल्लेबाज सबसे खास लम्हे की बात करूं तो साल 2013 में उन्होंने साउथ अफ्रीका में शतक ठोका था, वो मेरे लिए बेहद स्पेशल पारी थी।’ रोहित ने आगे कहा, ‘विराट कोहली और मेरा पहला साउथ अफ्रीका दौरा था। साउथ अफ्रीका का पिच पर उछाल और तेजी दोनों थी। साउथ अफ्रीका के पास डेल स्टेन, मॉर्ने मॉर्कल, फिलेंडर, कैलिस जैसे गेंदबाज थे। उनके सामने विराट कोहली ने शतक लगाया। दूसरी पारी में वो शतक से चूक गए। पर्थ में 2018 में भी विराट ने सेंचुरी लगाई थी लेकिन मेरे लिए विराट कोहली का साल 2013 का शतक सबसे खास है।

विराट कोहली का टेस्ट करियर शानदार रहा है। 99 टेस्ट में विराट कोहली ने 50 से ज्यादा की औसत से 7962 रन ठोके हैं। विराट कोहली के बल्ले से 27 शतक निकले हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 7 शतक लगाए हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी उनके बल्ले से 5-5 शतक निकले हैं। साफ है कि मजबूत गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला रन उगलता रहा है। 100वें टेस्ट मैच में भी विराट कोहली से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374