Breaking
रायबरेली या वायनाड, राहुल गांधी के चुनाव का एक मौन किंतु महत्वपूर्ण सवाल UP में पूर्वांचल और अवध की तरफ बढ़ रहा चुनाव, ठाकुरों को कैसे साध रही है बीजेपी? अच्छा काम करो तो…इतना सुन लॉरेंस के शूटर्स ने सलमान के घर दागी गोली राजस्थान: 20 साल पहले एक्सीडेंट में हुई थी मौत, आत्मा के लिए अस्पताल पहुंचे घरवाले धारा 370-राम मंदिर-बाबरी… धार में PM मोदी ने बताया आखिर क्यों चाहते हैं 400 सीटें अब ड्रोन ‘भैया’ भी कृषि को तकनीकी संबल संग देंगे स्वरोजगार को गति पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में यात्री किराया नहीं ऐसे बढ़ा रहा कमाई दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा के साथ पांच युवकों ने किया दुष्कर्म सागर में मतदान कर्मियों को मिले बासी भोजन के पैकेट, बदबू के चलते खाने से इंकार ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान

अब दिल्ली की सड़कों पर दिखेगी लंदन की इलेक्ट्रिक टैक्सी, पीछे की सीट पर बैठकर 6 लोग कर सकते हैं सफर

Whats App

नई दिल्ली।  दिल्ली में टैक्सी से सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब लोग दिल्ली की सड़कों पर लंदन की टैक्सी का आनंद ले सकते हैं। दरअसल, लंदन की ईवी कंपनी (एलईवीसी) अपने टैक्सी वाहनों को भारतीय राजधानी में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसे TX कहा जाता है, टैक्सियों का बाहरी एक्सटीरियर आईकॉनिक है, लेकिन क्लीनर ड्राइव सुनिश्चित करने के लिए इनमें इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया जाएगा।

बता दें, LEVC ने हाल ही में एक्सक्लूसिव मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की है। वहीं LEVC का स्वामित्व चीनी कार निर्माता कंपनी Geely के पास है और यह कोवेंट्री, यूके में स्थित है। एक कंपनी के रूप में, LECV की शुरुआत 1908 में हुई थी। जब पहली समर्पित ब्लैक कैब को विशेष रूप से लंदन में उपयोग के लिए डिज़ाइन और कमीशन किया गया था। वहीं बदलते समय के साथ तालमेल रखने के लिए 2018 में इलेक्ट्रिक लंदन कैब TX को पेश किया गया था।

510 किमी की रेंज तब कर सकते हैं ड्राइव

Whats App

LEVC TX एक जीरो-उत्सर्जन वाहन है। इसमें 33kW बैटरी पैक का विकल्प दिया गय है, और यह एक बार चार्ज करने पर 101 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक रेंज देती है। इस टैक्सी का बैटरी पैक 22kW AC और 50kW DC दोनों चार्जिंग मानकों को सपोर्ट करता है।  LEVC TX पूरी तरह से इलेक्ट्रिक नहीं है। इसके बजाय, लंदन ब्लैक कैब एक प्लग-इन हाइब्रिड है। हालांकि, नियमित हाइब्रिड के विपरीत, TX अपने बैटरी पैक को ऊपर उठाने के लिए जनरेटर के रूप में केवल अपने वोल्वो सोर्स वाले तीन-सिलेंडर 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल का उपयोग करता है। इस टर्बो पेट्रोल जनरेटर की मदद से LEVC TX की संयुक्त रेंज 510 किलोमीटर है।

पीछे 6 यात्री बैछकर कर सकते हैं सफर

बता दें, LEVC TX काफी बड़ा वाहन है जिसकी लंबाई 4,857 मिमी और चौड़ाई 1,874 मिमी है। वहीं इस ब्लैक कैब की ऊंचाई 1,888 मिमी है। अपने बड़े आकार के बावजूद, TX का टर्निंग सर्कल सिर्फ 8.45 मीटर है, जो इसे काफी शार्प बनाता है। यहां ध्यान देने वाली बात है, कि LEVC TX के बड़े व्हीलबेस का मतलब है कि इसमें पीछे की तरफ 6 यात्री आराम से बैठ सकते हैं।

रायबरेली या वायनाड, राहुल गांधी के चुनाव का एक मौन किंतु महत्वपूर्ण सवाल     |     UP में पूर्वांचल और अवध की तरफ बढ़ रहा चुनाव, ठाकुरों को कैसे साध रही है बीजेपी?     |     अच्छा काम करो तो…इतना सुन लॉरेंस के शूटर्स ने सलमान के घर दागी गोली     |     राजस्थान: 20 साल पहले एक्सीडेंट में हुई थी मौत, आत्मा के लिए अस्पताल पहुंचे घरवाले     |     धारा 370-राम मंदिर-बाबरी… धार में PM मोदी ने बताया आखिर क्यों चाहते हैं 400 सीटें     |     अब ड्रोन ‘भैया’ भी कृषि को तकनीकी संबल संग देंगे स्वरोजगार को गति     |     पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में यात्री किराया नहीं ऐसे बढ़ा रहा कमाई     |     दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा के साथ पांच युवकों ने किया दुष्कर्म     |     सागर में मतदान कर्मियों को मिले बासी भोजन के पैकेट, बदबू के चलते खाने से इंकार     |     ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374