Breaking
कैंपेन में क्या अच्छा और क्या खराब लगता है? राहुल गांधी के सवाल पर खरगे ने दिया ये जवाब कसाब की नहीं, पुलिसवाले की गोली से हुई हेमंत करकरे की मौत… कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल अक्षय तृतीया से पहले 3,300 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए अब कितनी हो गई 10 ग्राम सोने की कीमत महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद रेवन्ना मामला: राहुल गांधी ने सीएम सिद्धरमैया को लिखा लेटर, जानें क्या कहा आयरा-नुपूर की शादी का नया वीडियो आया सामने, बेटी की शादी पर खूब रोए थे आमिर खान खूनी झड़प में बदली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई, स्कूल के बाहर चाकूबाजी में दो घायल सत्ता में बने रहने के लिए BJP हिंदुओं में डर पैदा करने की कर रही है कोशिश, फारूक अब्दुल्ला ने साधा न... मई का महीना कूल-कूल… दिल्ली-UP, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोगों को मिलेगी... ‘जानते थे फिर भी रेवन्ना को दिया टिकट’… कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र का पीएम पर हमला

फिर बढ़ा कोरोना, रांची में 48 घंटे में कोरोना के 145 नए मरीज मिले 

Whats App

झारखंड में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। रांची में पिछले दो दिनों में 145 मरीज मिले हैं। बुधवार को 70 नए मरीज मिले हैं, मंगलवार को 75 मामले सामने आए थे। कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते मामलों के बीच ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है। दो दिनों में सिर्फ 15 मरीज ही ठीक हुए हैं। जिसके बाद रांची जिला में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 187 हो गयी है। रांची सिविल सर्जन डॉ विनोद के अनुसार कुल मिले मरीजों में अधिकतर ट्रेन से आने वाले मरीज हैं। मुंबई, बंगलुरू, चेन्नई और ओडिशा की तरफ से आने वाले यात्रियों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। मरीजों को मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करने, लगातार अंतराल में हाथ धोते रहने, शारीरिक दूरी का पालन करने के अलावा बेवजह भीड़-भाड़ में जाने से बचने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं।

होली को लेकर दूसरे राज्यों से लौटने वाले यात्रियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। डॉक्टरों ने कहा कि एहतियात के तौर पर बाहर से घर लौटने वाले पहले दो दिनों तक खुद को आइसोलेट रखें। बच्चों और बुजुर्गों से अधिक संपर्क में न आएं। दो दिनों तक किसी तरह की परेशानी या लक्षण नहीं मिले तब ही लोगों के संपर्क में आएं। उन्होंने कहा कि वैसे लोगों को अधिक घबराने की जरुरत नहीं है पर एहतियात का पालन करते रहना चाहिए। सिविल सर्जन (सीएस) डॉ विनोद ने इस संबंध में बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच राहत वाली बात यह है कि मंगलवार को पाए गए 75 कोरोना मरीजों में सिर्फ तीन लोग ही आरटीपीसीआर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष नेगेटिव हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन में आने वाले यात्रियों का रैपिड एंटीजेन जांच किट से जांच कराया जाता है।

कैंपेन में क्या अच्छा और क्या खराब लगता है? राहुल गांधी के सवाल पर खरगे ने दिया ये जवाब     |     कसाब की नहीं, पुलिसवाले की गोली से हुई हेमंत करकरे की मौत… कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल     |     अक्षय तृतीया से पहले 3,300 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए अब कितनी हो गई 10 ग्राम सोने की कीमत     |     महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद     |     रेवन्ना मामला: राहुल गांधी ने सीएम सिद्धरमैया को लिखा लेटर, जानें क्या कहा     |     आयरा-नुपूर की शादी का नया वीडियो आया सामने, बेटी की शादी पर खूब रोए थे आमिर खान     |     खूनी झड़प में बदली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई, स्कूल के बाहर चाकूबाजी में दो घायल     |     सत्ता में बने रहने के लिए BJP हिंदुओं में डर पैदा करने की कर रही है कोशिश, फारूक अब्दुल्ला ने साधा निशाना     |     मई का महीना कूल-कूल… दिल्ली-UP, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत     |     ‘जानते थे फिर भी रेवन्ना को दिया टिकट’… कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र का पीएम पर हमला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374